{"_id":"5967ddbe4f1c1b0d4e8b470e","slug":"161499979198-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई तक जमा करें हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई तक जमा करें हाउस टैक्स
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर आपने भवन और स्वच्छता कर जमा नहीं कराया है तो 15 जुलाई तक कर जमा करा दें। इसके बाद नगर निगम भवन कर जमा नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने जा रहा है। इस बार नगर निगम अंतिम तारीख भी नहीं बढ़ाएगा।
नगर निगम की ओर से भवन और स्वच्छता कर जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कर जमा करने की अंतिम तारीख 31 जून थी। भीड़ उमड़ने के बाद नगर निगम प्रशासन ने लोगों को मोहलत दे दी लेकिन अंतिम तिथि बढ़ने के बाद लोगों की संख्या कम हो गई। अब दो दिन बचे हैं। इन दो दिन में भवन कर जमा करने वालों को नगर निगम 25 प्रतिशत की छूट दे रहा है। इसके बाद 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने लोगों से छूट का लाभ उठाने को कहा है।
15 जुलाई ही आखिरी तारीख, 25 प्रतिशत की दी जा रही है छूट