फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   16 candidates filed nomination papers for various posts in DSB campus

Nainital News: डीएसबी परिसर में विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
16 candidates filed nomination papers for various posts in DSB campus
बुधवार को डीएसबी परिसर में नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेते दावेदार। संवाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को डीएसबी परिसर में विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस दौरान प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। समर्थकों ने अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी की। नामांकन के साथ ही परिसर में चुनावी माहौल गर्मा गया है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मोहित पंत, शुभम बिष्ट और शुभम कुमार ने नामांकन किया। छात्रा उपाध्यक्ष पर कंचन भट्ट, छात्र उपाध्यक्ष पर निशांत कुमार वाल्मीकि, सचिव पर राहुल नेगी और प्रिंस गढ़िया, सांस्कृतिक सचिव पर सिमरन पांडे, संयुक्त सचिव पर देवराज सिंह, गौरव जोशी और कुनाल कुमार आर्या, कोषाध्यक्ष पर संतोष कुमार आर्या ने नामांकन कराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दीपक दास, स्वाति जोशी, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए कार्तिक सिंह रावत, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि लिए सुमित मौर्या ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

प्रो. बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, एक बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। 0नामांकन प्रक्रिया में परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, डीएसडब्ल्यू प्रो. एलएस लोधियाल, प्रॉक्टर प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. आरसी जोशी, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. सतपाल बिष्ट, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ममता जोशी, डॉ. तेजप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed