फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10 करोड़ से होगा सफाई व्यवस्था का आधुनिकीकरण

10 करोड़ से होगा सफाई व्यवस्था का आधुनिकीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
10 करोड़ से होगा सफाई व्यवस्था का आधुनिकीकरण
hundred rupees new note
हल्द्वानी। नगर निगम सफाई व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से 10 करोड़ रुपये लोन लेगा। नगर निगम ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। बोर्ड की मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम की आर्थिक स्थिति सही नहीं है इसलिए नगर निगम अब तक नए वार्डों में सफाई व्यवस्था शुरू नहीं करा पाया है। नगर निगम की डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ियां 33 वार्ड से ही कूड़ा उठाती हैं। नगर निगम 27 वार्ड में अभी तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू नहीं कर पाया है। अब केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने नगर निगम को प्रपोजल दिया है। इसमें सफाई व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए प्रति नग सफाई उपकरण खरीदने के लिए 50 लाख तक का लोन देने की बात कही गई है।
विज्ञापन



10 करोड़ के लोन से होगी हल्द्वानी की सफाई
नगर निगम सफाई व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए जुटा, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से लोन लेने की तैयारी

10 साल के लिए होगा लोन
हल्द्वानी। लोन 10 साल के लिए दिया जाएगा। मंत्रालय इसके एवज में चार प्रतिशत ब्याज लेगा। समय से पहले भुगतान करने पर तीन प्रतिशत ब्याज लगेगा। मंत्रालय सफाई उपकरण खरीदने के लिए 90 प्रतिशत लोन देगा। निगम को 10 प्रतिशत पैसा अपना लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम सफाई व्यवस्था का आधुनिकीकरण करने जा रहा है। इसके लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद लोन लिया जाएगा।
- चंद्र सिंह मर्तोलिया नगर आयुक्त

ये सामान खरीदेगा निगम
- 27 वार्डों के लिए 30 कूड़ा गाड़ियां
- दो कांपेक्टर
- रोड ग्रोमिंग मशीन
- सेक्शन मशीन
- दो जेसीबी
- एक पोकलैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed