{"_id":"5d2101368ebc3e6d132396be","slug":"156244406012-nainital-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से बाहर जाने पर लेनी होगी डीएम की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से बाहर जाने पर लेनी होगी डीएम की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। डीएम सविन बंसल ने सभी अधिकारियों, कार्यालय अध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को बिना उनकी अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। कहा है कि कोई भी अधिकारी आकस्मिक अवकाश, उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश आदि उनसे स्वीकृत कराकर ही लेगा। यह आदेश जिला स्तरीय अधिकारी, सभी अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रमुख चिकित्साधीक्षक, समस्त चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्सक आदि पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बंसल ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कतिपय कार्यालय अध्यक्षों, अधिकारियों के अवकाश आवेदन पत्र तिथि के बाद डीएम कार्यालय को मिल रहे हैं। संबंधित अधिकारी आवेदन देने की इतिश्री कर मुख्यालय छोड़ देते हैं, इस कारण राजकीय कार्यों को करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मंडलायुक्त के निर्देशानुसार प्रत्येक माह का भ्रमण कार्यक्रम डीएम से अनिवार्य रूप से अनुमोदित कराएं।
जिले से बाहर जाने पर लेनी होगी डीएम की अनुमति
विज्ञापन
जिले से बाहर जाने पर लेनी होगी डीएम की अनुमति