{"_id":"5d15296e8ebc3e3cd516a79c","slug":"156166793017-haldwani-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बारिश में बहा फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बारिश में बहा फुटपाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। फोरलेन हाईवे के शोल्डर एक भी बारिश नहीं झेल पाए। मोतीनगर से लेकर लालकुआं तक शोल्डर कई जगह से बह गए।
सद्भाव कंपनी काठगोदाम से लेकर रुद्रपुर तक फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही है। कंपनी ने कई टुकड़ों में हाईवे भी बना दिया है। हाईवे के एक ओर गाड़ियां भी चलने लग गई है। हाईवे के किनारे कंपनी ने (शोल्डर) फुटपाथ बनाया हुआ है। इस फुटपाथ में मिट्टी डाली गई है। एक ही बारिश में कई जगह ये फुटपाथ बह गया है। लक्ष्मी दत्त बमेटा, प्रकाश कांडपाल, शैलेंद्र दुम्का ने बताया कि हाईवे बना रही कंपनी ने शोल्डर में रेतीली मिट्टी डाली है। बारिश से ये मिट्टी बह गई। मिट्टी बहने से शौल्डर में तीन से चार फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। कभी भी रात को इस पर बड़ा हादसा हो सकता है।
बारिश में बह गए फोरलेन हाईवे के फुटपाथ
बारिश के कारण शोल्डर बहे हैं। शोल्डर को रिपेयरिंग का काम चल रहा है। जल्द ही शोल्डर सही कर लिए जाएंगे। -पी चक्रवती प्रोजेक्ट मैनेजर सद्भाव कंपनी
हाइवे बना रही कंपनी सड़क में नहीं डाल रही है पानी
हल्द्वानी। फोरलेन हाईवे में तीनपानी से लालकुआं तक उड़ रही धूल के कारण सैकड़ों राहगीर परेशान है। धूल से हाईवे के किनारे व्यवसाय कर रहे सैकड़ों व्यापारियों का व्यापार भी आधा रह गया है। नियमानुसार हाईवे नहीं बनने तक सड़क की मेंटनेंस का काम निर्माण कर रही कंपनी को करना है लेकिन हाईवे बना रही कंपनी ने फोरलेन बनाने के लिए जगह-जगह सड़क खोद दी है। सड़क में पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।