फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब कॉर्बेट के नाम पर ठगी करना आसान नहीं

अब कॉर्बेट के नाम पर ठगी करना आसान नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
अब कॉर्बेट के नाम पर ठगी करना आसान नहीं
ब्रिटेन शाही जोड़े की सफारी - फोटो : ANI
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट पार्क के नाम पर सीतावनी घुमाकर पर्यटकों से ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए वन विभाग ने पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व (पीसीआर) में साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू कर दिया है, जिन्हें पढ़कर पर्यटक को पता लग जाएगा कि वह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के संरक्षित वन क्षेत्र में नहीं बल्कि पीसीआर के सीतावनी आरक्षित वन क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस बोर्ड में पुलिस समेत विभागीय अधिकारियों के फोन नंबर भी अंकित हैं ताकि ठगी का शक होने पर पर्यटक सक्षम अधिकारियों को सूचना दे सकें।
विज्ञापन

साइन बोर्ड लगाने का काम टेड़ा गेट से शुरू किया गया है। इन बोर्डों पर लिखा गया है कि यह सीतावनी वन क्षेत्र है, जिसमें विभिन्न प्रकार के वन्यजीव और वनस्पतियां पाई जाती हैं। इस स्थान का विशिष्ट धार्मिक महत्व भी है। यह आरक्षित वन क्षेत्र किसी भी प्रकार से सीटीआर का भाग नहीं है। यदि कोई भी वाहन चालक, संस्था, व्यक्ति किसी भी पर्यटक को इस वन क्षेत्र को सीटीआर का भाग बताकर अवैध वसूली करता है तो तत्काल फोन करके विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दें। इसमें डीएफओ रामनगर वन प्रभाग का फोन 05947251362, सीटीआर के निदेशक 05947253977, रामनगर थाने का नंबर 251347, मोबाइल नंबर 9927909724 अंकित है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कॉर्बेट के नाम पर सीतावनी जोन में घुमाकर पर्यटकों को ठगने की कई शिकायतें मिली हैं। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पूरे पीसीआर क्षेत्र में बोर्ड लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब कॉर्बेट पार्क के नाम पर ठगी करना आसान नहीं
पूरे सीतावनी क्षेत्र में साइन बोर्ड लगवाएगा वन विभाग
वन विभाग ने टेड़ा गेट से बोर्ड लगाने की हुई शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed