{"_id":"5d02b5b4bdec226d7c16f95c","slug":"15604586661821-nainital-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि: समाजशास्त्र की परीक्षा 21 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं विवि: समाजशास्त्र की परीक्षा 21 जून को
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि के बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की परीक्षा देने 10 जून को कॉलेज पहुंचे करीब 950 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए विवि की ओर से तिथि घोषित कर दी गई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत की ओर से जारी की सूचना के अनुसार परीक्षा देने से वंचित रह गए विद्यार्थियों की परीक्षा 21 जून को 11 से दो बजे की पाली में आयोजित करवाई जाएगी।
इसी के साथ परीक्षा अनुभाग की ओर से लोकसभा निर्वाचन के लिए अधिग्रहित होने के कारण एमबी पीजी हल्द्वानी और पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ की छूट गई बीकॉम, एमकॉम वार्षिक व सेमेस्टर पद्धति की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। जबकि बीए, एमए, बीएससी, एमएससी का परीक्षा कार्यक्रम जल्द घोषित किया जाएगा। प्रो. पंत ने बताया कि दोनों कॉलेजों की परीक्षाएं 22 जून से आयोजित करवाई जाएंगी। उधर बीएड, एमएड द्वितीय सेमेस्टर कर परीक्षा 20 जून से आयोजित की जाएगी। वहीं छह जून को वित्तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के कारण स्थगित हुई परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। प्रो. पंत ने कहा है कि विद्यार्थी परीक्षा कार्यक्रम को विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अब 21 जून को होगी बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की परीक्षा
10 जून को परीक्षा देने पहुंचे 950 विद्यार्थी रह गए थे वंचित