{"_id":"5cfc19ebbdec22072e6f999b","slug":"15600255714-bhimtal-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के बने लोनिवि गेस्ट हाउस को बना डाला गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के बने लोनिवि गेस्ट हाउस को बना डाला गोदाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ (नैनीताल)। पर्यटन स्थल की दृष्टि से देश-विदेशों में पहचान बना चुके रामगढ़ क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से वर्ष 1950 में बने लोनिवि निरीक्षण भवन कबाड़ का गोदाम बना है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते जहां कभी सैलानी ठहरा करते थे, आज वह गेस्ट कबाड़ का गोदाम बना है। रामगढ़ वासियों ने इस गेस्ट हाउस की बदहाल हालत की शिकायत कुमाऊं कमिश्नर से कई अधिकारियों से की थी। कमिश्नर ने लोनिवि के अधिकारियों को गेस्ट हाउस को सुचारु कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभागीय अधिकारी बजट न होने की बात बोल कमिश्नर के आदेशों का भी पालन नहीं कर पाए, जबकि प्रकृति की गोद में बसे रामगढ़ को फल पट्टी के लिए देश-विदेश में जाना जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा गेस्ट हाउस बंद होने से पर्यटन व्यवसाय चौपट हो गया है, जबकि गेस्ट हाउस से रामगढ़ के पंचाचूली से नरनारायण हिमालय पर्वत के दर्शन होते हैं। इसे देखने लाखों सैलानी हर वर्ष रामगढ़, मुक्तेश्वर, नथुवाखान, शीतला, सतखोल पहुंचते हैं, जबकि लोनिवि ने 1960 के दशक में मुक्तेेश्वर में गेस्ट हाउस बनाया था, जिसे लोनिवि ने केएमवीएन को सौंप दिया था। जहां आज देश-विदेश के लाखों सैलानी हर वर्ष हिमालय दर्शन करने पहुंचते हैं, जिसके चलते केएमवीएन का गेस्ट हाउस लाखों रुपये की राजस्व बढ़ावा रहा, लेकिन रामगढ़ में लोनिवि के अनदेखी चलते गेस्ट हाउस बदहाल है।
लाखों के बने लोनिवि गेस्ट हाउस को बना डाला गोदाम
वर्ष 1950 में बने गेस्ट हाउस को बना दिया गोदाम
लोनिवि ने की पर्यटन स्थल रामगढ़ गेस्ट हाउस की बेकदरी
क्षेत्रवासी कमिश्नर समेत कई अधिकारियों को सौंप चुके ज्ञापन
कभी रहा करते देशभर के मंत्री और अधिकारी
लोनिवि ने 1950 में सैलानियों के लिए लाखों रुपये की लागत से गेस्ट हाउस बनाया था। ताकि रामगढ़ क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही बढ़ सके। उक्त ऐतिहासिक भवन में पूर्व पीएम मोरारजी देसाई, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता, केंद्रीय मंत्री तारकेश्वरी सिन्हा 1960 के दशक में आते थे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और केंद्रीय मंत्री केसी पंत भी लोनिवि गेस्ट हाउस में आते थे, लेकिन आज विभाग की लापरवाही के चलते उक्त गेस्ट हाउस को गोदाम बना दिया गया है।
जिस गेस्ट हाउस में कभी सैलानियों की आवाजाही होती थी आज वह गेस्ट हाउस गोदाम बना है। उक्त गेस्ट हाउस को दोबारा खोलना चाहिए।
- त्रिभुवन मेहरा, स्थानीय निवासी
गेस्ट हाउस रामगढ़ के रखरखाव का जिम्मा पर्यटन विभाग को सौंपा जाए। ताकि गेस्ट हाउस खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। - सुरेश, ग्राम प्रधान