{"_id":"5cfacc67bdec2207382fc055","slug":"15599401938-haldwani-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में विस्फोट से पटेल चौक में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में विस्फोट से पटेल चौक में हड़कंप
विज्ञापन
transfarmer
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तकनीक खराबी के चलते बेस अस्पताल में लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को करीब पौने दो बजे अचानक विस्फोट हो गया। इससे पटेल क्षेत्र और आसपास की दुकानों में करंट फैल गया। पांच सौ से अधिक दुकानों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर डेढ़ घंटे बाद पहुुंचे।
विस्फोट के साथ ही स्पार्किंग हुई और तारों से चिंगारी नीचे गिरने लगी। इसके बाद पटेल चौक, बर्तन बाजार, कारखाना बाजार और साहूकार लेन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अमर बर्तन भंडार में कार्यरत अनिल कुमार सक्सेना धूप से बचने के लिए लगाए गए शेड की राड पकड़कर उसे घुमा रहे थे कि अचानक करंट ने चपेट में ले लिया। एक मिनट तक करंट की चपेट में आने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें आसपास के दुकानदारों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। सक्सेना के एक हाथ की हथेली बुरी तरह जल गई। साथ ही उनकी पीठ भी जल गई। उनका ईसीजी में भी कुछ गड़बड़ आया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि रास्ते से गुजरे एक और व्यक्ति को हल्का करंट लगा। हालांकि उसकी हालत ठीक है। इसके अलावा लगभग पांच सौ दुकानों में एलईडी, सीसीटीवी, एलसीडी, मोबाइल, इन्वर्टर, फ्रिज, एसी, स्टेबलाइजर, ट्यूब लाइट, पंखे आदि फुंक गए। देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ है, उन्हें बिजली विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाना चाहिए।
ट्रांसफार्मर में विस्फोट से पटेल चौक में हड़कंप
दुकानों में फैला करंट, दो लोग घायल, बेस अस्पताल में कराया भर्ती
एलईडी, इन्वर्टर, एसी, स्टेबलाइजर, बल्ब, ट्यूब लाइट, पंखे आदि हुए खराब, तारों में स्पार्किंग के साथ जमीन पर गिरी चिंगारी
अस्पताल के मरीजों में भी मचा हड़कंप
हल्द्वानी। जिस ट्रांसफार्मर में विस्फोट हुआ, वह सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के अंदर रखा है। शुक्रवार दोपहर में अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी और तीमारदार भी आ जा रहे थे। विस्फोट होते ही अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि धमाके और करंट की चपेट में कोई मरीज या तीमारदार नहीं आया। इस संबंध में बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ.एसके शाह का कहना है कि ट्रांसफार्मर कहां रखा है, इसका परीक्षण किया जाएगा। ट्रांसफार्मर अगर मरीजों, तीमारदारों या मरीजों के लिए खतरे का सबब होगा तो बिजली विभाग से हटाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे और एक-एक पोल की जांच की। बेस अस्पताल के अंदर रखे ट्रांसफार्मर में धमाके के कारण 33केवी लाइन बंद हो गई थी। धमाके के कारण दुकानों में करंट फैल गया था और लोगों का नुकसान हुआ है। -मोहन राम, एसडीओ कालाढूंगी उपकेंद्र
लोगों से बातचीत और फोटो
धमाके के साथ ही स्पार्किंग हुई और चिंगारी सड़क पर गिर रही थी। दुकानों में करंट आ गया था। लोगों के उपकरण फुंक गए हैं। -राजू वर्मा
दुकान में लगे एसी और पंखे फुंक गए हैं। लोगों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। धमाका इतना तेज था कि हड़कंप मच गया। -प्रदीप कुमार
धमाके की आवाज सुनकर दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। तारों से निकलती चिंगारी देखकर लोग घबरा गए। उपकरण फुंकने से हजारों का नुकसान हुआ है। -संजय गुप्ता
दुकान में ग्राहक थे। धमाके के कारण सभी घबरा गए और बाहर निकल गए। तारों से आतिशबाजी की तरह स्पार्किंग हो रही थी। -संजय गुप्ता
धमाके और करंट से लोगों में दहशत है। दो लोग करंट की चपेट में आए। बिजली विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। -अशोक कुमार
धमाके, करंट फैले और शॉर्ट सर्किट से दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ है। दुकानदारों के नुकसान के लिए बिजली विभाग को मुआवजा देना चाहिए। -जसवंत बिष्ट
एलसीडी, सीसीटीवी समेत अन्य उपकरण फुंक गए हैं। इससे हजारों का नुकसान हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। -राजीव भोंसले, दुकानदार