{"_id":"5cfacc33bdec22075060a03e","slug":"15599401411-haldwani-news65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होते ही गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होते ही गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। आंधी-बारिश से बिजली लाइनों के टूटने के साथ ही पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। गौलापार, लामाचौड़, फतेहपुर, रामबाग आदि इलाकों में नलकूपों का संचालन ठप रहा। नतीजतन लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ा।
क्षेत्र के लालडांठ तिलक नगर, बिठौरिया, छड़ायल, कठघरिया, पनियाली, पीपल पोखरा, तल्ली हल्द्वानी, आजाद नगर समेत कई इलाकों में लाइनों में प्रेशर नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इधर, वार्ड नंबर 50 की पार्षद नीमा भट्ट ने बताया कि आदर्श नगर, श्याम विहार, सुनार गली आदि इलाकों में कई दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। उन्होंने जेई और ऑपरेटर पर व्यावसायिक भवनों के लिए पानी बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्र के अवर अभियंता का तबादला करने की भी मांग की। इधर, जलसंस्थान के ईई विशाल सक्सेना ने बताया कि शहर के प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है।
बिजली गुल होते ही गहराया पेयजल संकट
लामाचौड़, रामबाग, फतेहपुर इलाके में भी दर-दर भटके लोग
लीकेज ठीक कराए, 712 परिवारों को टैंकरों से बांटा पानी
हल्द्वानी। जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता एएस अंसारी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी, कुसुमखेड़ा, फतेहपुर, पनियाली, तल्ली हल्द्वानी, देवलचौड़, गौलापार योजनांतर्गत 712 परिवारों को 2.10 लाख लीटर पानी बांटा गया। इसके अलावा कुसुमखेड़ा के जयदेवपुर, सत्या विहार, फतेहपुर के गुनीपुर, डहरिया के धानमिल में पेयजल लाइनों के लीकेज ठीक कराए गए। रौतेला कालोनी चोटी मुखानी में नलकूप की पेयजल लाइन से इंटर कनेक्शन कराया गया।