{"_id":"5cf97619bdec2207402ec859","slug":"15598525631856-haldwani-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: अब ओपीडी में 56 जांचें मुफ्त होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: अब ओपीडी में 56 जांचें मुफ्त होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आयुष्मान योजना के तहत अब ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने के दौरान 56 जांचें निशुल्क होंगी। अस्पतालों में नए आदेश का इंतजार है।
आयुष्मान भारत के तहत जिले में 40 हजार से अधिक लोगों को लाभ दिया गया था, जबकि अटल आयुष्मान योजना आने के बाद सभी को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई। इस योजना के तहत ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा नहीं मिलती थी। आयुष्मान के तहत भर्ती होने वाले मरीजों की ही निशुल्क जांच होती है। सूत्रों की मानें तो अब आयुष्मान योजना के ओपीडी में मरीज को देखने के बाद अगर डॉक्टर जांच लिखते हैं तो मरीज की जांच निशुल्क होगी। ओपीडी में आने वाले 56 मरीजों की जांच होगी। इसमें एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी स्कैन, ईसीजी, खून की जांच समेत अन्य जांचें शामिल हैं। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. आरती ढौंडियाल ने बताया कि अभी इसका आदेश नहीं आया है। आदेश आने के साथ ही व्यवस्था लागू हो जाएगी। आयुष्मान योजना से जुड़े प्रत्येक अस्पताल में मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
अब ओपीडी में 56 जांचें मुफ्त होंगी!
आयुष्मान में भर्ती मरीजों की होती थी जांचें, 56 जांचें निशुल्क करा सकेंगे अस्पतालों में
अटल आयुष्मान के तहत जुड़े अस्पतालों में मरीजों को मिलेगा लाभ