फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ओखलकांडा के गांवों में बजने लगी मोबाइल की घंटी

ओखलकांडा के गांवों में बजने लगी मोबाइल की घंटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
ओखलकांडा के गांवों में बजने लगी मोबाइल की घंटी
mobile user - फोटो : Plot Projects
हल्द्वानी। वर्षों के इंतजार के बाद अब ओखलकांडा ब्लॉक के दर्जनभर से अधिक गांवों के लोग भी मोबाइल फोन का उपयोग कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बृहस्पतिवार को गौनियारौ में लगाए गए मोबाइल टावर को चालू कर दिया है। इस टावर के चालू होने के बाद ब्लाक के पांच हजार से अधिक ग्रामीण मोबाइल फोन से संदेशों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक के ल्वाड़ डोबा, गौनियारौ, हरीशताल, अमजड़, सुवाकोट, पोखरी, मिडार, पदमपुर, गल्वाधूरा समेत आसपास के अधिकांश गांवों में दूरसंचार की कोई सुविधा नहीं थी। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने इसके लिए काफी संघर्ष किया। बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक गणेश चंद्रा ने बताया कि गौनियारौ में लगाए गए मोबाइल टावर ने बृहस्पतिवार से काम करना शुरू कर दिया है। गौनियारौ के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह गौनिया ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाद गांव से ही विधायक राम सिंह कैड़ा को उनके मोबाइल पर फोन कर टावर चालू होने की बधाई दी। मोहन सिंह, जोध सिंह, खिमुली देवी ने विधायक के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


ओखलकांडा के गांवों में बजने लगी मोबाइल की घंटी
गौनियारौ में लगाया मोबाइल टावर हुआ चालू, 12 से अधिक गांवों के पांच हजार लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed