फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपने और माता-पिता के जन्म दिन पर पेड़ लगाएं

अपने और माता-पिता के जन्म दिन पर पेड़ लगाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
अपने और माता-पिता के जन्म दिन पर पेड़ लगाएं
नैनीताल में राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज के 150वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को आतिशबाजी के बीच बच्चों ने मशाल पीटी का अद्भुत प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्कूलों की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक बच्चे को अपने एवं अपने माता-पिता के जन्मदिन पर हर वर्ष एक पेड़ लगाना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले चार दिनी कार्यक्रमों की शृंखला में मंगलवार को क्वायर गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद हार्समैन विंग की ओर से बच्चों ने इन वंडरलैंड नाटक का मंचन किया, इसमें एविल क्वींस की भूमिका इशिता सिंह, स्नो व्हाइट की भूमिका रसनिका गुलाटी, रेड राइडिंग हुड़ की भूमिका प्रणिती नौटियाल, हंसिल की भूमिका उत्कर्ष साह, ग्रेटेल की भूमिका मिषिका विश्वकर्मा, दर्पण की भूमिका पुण्या शर्मा, टीचर की भूमिका साक्षी शर्मा ने निभाई। नाटक का निर्देशन वैलेरी जैस्म, सुशील खजांची, अनुराधा तिवारी ने किया। इसके बाद मंगलवार रात टार्च लाइट कार्यक्रम के साथ ही ग्राउंड वर्क, मास पीटी, गर्ल्स पीटी, हॉर्स वर्क, मशाल पीटी का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। इस दौरान जस्टिस मनोज तिवारी, ले.ज (से.नि.) अता हसनैन, ले.ज (से.नि.) दलीप भारद्वाज, एअर मार्शल (से.नि.) सुमित मुखर्जी, दलीप ताहिल, आरपी सिंह, डीजीपी एसआईटी यूपी मेजर जनरल हरकीरत सिंह, नरेंद्र दत्त जिला जज नैनीताल, आईएएस डॉ.आलोक शील, मेजर जनरल एच सिंह, हालीवुड प्रोड्यूसर एलेक्जेंडर शौरी, अराधना संधु, अजय शर्मा, हेम चंद्र पांडे, वासु साह, पूनम स्वामी आदि थे। संचालन सीनियर हाउस मास्टर आनंद पाल सिंह ने किया।
विज्ञापन


अपने और माता-पिता के जन्म दिन पर पेड़ लगाएं
शेरवुड कॉलेज के 150वें वार्षिकोत्सव में राज्यपाल मौर्य ने किया बच्चों से आह्वान
दूसरे दिन नाटक, जिमनास्टिक पीटी का प्रदर्शन हुआ, मशाल पीटी यादगार बनीं

ओ भिना कसके जानू द्वाराहाटा... की धुन पर हुआ मशाल पीटी का प्रदर्शन
नैनीताल। शेरवुड कॉलेज में मंगलवार देर शाम आयोजित मासपीटी कार्यक्रम के तहत बेहद आकर्षण का केंद्र बनी मशाल पीटी में कुमाऊंनी संगीत का समावेश किया गया था। विद्यार्थी कुमाऊंनी लोक गीत ओ भिना कसके जानू द्वाराहाटा... की धुन पर मशाल पीटी का प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा की गई टार्च लाइट पीटी, पिरामिड एवं जिमनास्ट भी आकर्षण का केंद्र बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed