फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जून आते ही बरसी राहत, पारा लुढ़का

जून आते ही बरसी राहत, पारा लुढ़का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
जून आते ही बरसी राहत, पारा लुढ़का
Hot Summer
हल्द्वानी। चिलचिलाती गर्मी और उमस से रविवार शाम निजात मिली। 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद मूसलाधार बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे। बारिश ने 11 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया और जून के दूसरे दिन ही बदरा जमकर बरसे।
विज्ञापन

हालांकि, रविवार सुबह से चटख धूप खिली थी। तापमान अधिक नहीं होने के बावजूद दक्षिण दिशा से चली हवा ने उमस से बेहाल कर दिया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद दोपहर में सड़क पर सन्नाटा था। अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला और बादलों ने आसमान पर डेरा डाल दिया। आंधी के साथ ही ओले पड़े और जमकर बदरा बरसे। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही छह जून से मौसम फिर बदल सकता है और बारिश से राहत मिल सकती है। दो घंटे के भीतर चार मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई, जबकि गौला के जलस्तर में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि ओले, आंधी के कारण आम, लीची, सेब, पुलम और आडू की फसल को नुकसान हुआ है। आम, लीची और सेब आंधी के कारण गिर गए, जबकि ओले के कारण फल फट गए। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार का कहना है कि गेहूं की कटाई अधिकतर क्षेत्रों में पूरी हो चुकी है। खरीफ की फसल की बुआई नहीं हुई है, इसलिए बारिश और ओलावृष्टि से कोई नुकसान नहीं है। जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी का कहना है कि नुकसान तो हुआ होगा, मगर अभी आकलन करना संभव नहीं है। कहा कि सेब में दाग लगने की आशंका है, जबकि आम, आडू, पुलम, सेब, लीची एवं खुबानी के फल झड़ गए होंगे। सोमवार को आकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून आते ही बरसी राहत, पारा लुढ़का
ओले के साथ हुई झमाझम बारिश, आंधी भी चली, 11 वर्ष बाद जून में बरसे बदरा
चिलचिलाती गर्मी और उमस से मिली निजात, चार मिलीमीटर बारिश हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed