{"_id":"5cf429a7bdec220791793034","slug":"155950531618-haldwani-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन केंद्र के सर्वर रूम में एसी का कंप्रेशर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन केंद्र के सर्वर रूम में एसी का कंप्रेशर फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आपदा प्रबंधन केंद्र के सर्वर रूम में एसी का कंप्रेशर फटने से ठेकेदार के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसी के कंप्रेशर फटने से दरवाजे और खिड़की के परखचे उड़ गए, जबकि भवन की दीवारों में दरारें आ गई। सीसीटीवी और फॉल्स सीलिंग भी लटक गई। घटना की सूचना काठगोदाम थाने में दी गई है।
शीशमहल डीजल पावर हाउस के बगल में आपदा प्रबंधन केंद्र (डिजॉस्टर मैनेजमेंट सेंटर) है। यहां बिजली विभाग के रिकार्ड का लेखा-जोखा रहता है। एक सेंटर देहरादून में हैं, जबकि यहां के सेंटर में डाटा का बैकअप रखा जाता है। इसके सर्वर रूम में एसी प्लांट की यूनिट लगी है। दो दिन पहले एक कंप्रेशर से गैस लीक हो रही थी जिसे ठीक किया जा रहा था कि गैस भरने के दौरान ही कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया। इससे खिड़की, दरवाजे टूट गए। साथ ही फॉल्स सीलिंग लटक गई और सीसीटीवी झूलने लगे। सेंटर की दीवारों में दरारें आ गई हैं और कई जगह प्लास्टर उखड़ गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लोहे का दरवाजा भी मुड़ गया। साथ ही वहां पर काम कर रहे कर्मचारी देवेंद्र और योगेश कंप्रेशर के धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। सेंटर की प्रभारी सहायक अभियंता विनीता नारायण मेहर ने घटना की सूचना काठगोदाम थाने को दी है।
आपदा प्रबंधन केंद्र के सर्वर रूम में एसी का कंप्रेशर फटा
ठेकेदार के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
आईसीयू में चल रहा है इलाज, दरवाजे और खिड़की के परखचे उड़े, सीसीटीवी लटके, बिल्डिंग में आईं दरारें
गैस रीफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, काठगोदाम थाने में दी गई सूचना
तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
हल्द्वानी। आपदा प्रबंधन केंद्र में एसी का कंप्रेशर फटने के मामले की जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। मुख्य अभियंता कुमाऊं और प्रोजेक्ट विंग के अधीक्षण अभियंता अतुल सिंह गर्ब्याल, अधीक्षण अभियंता आईटी सेल देहरादून एमएस राणा प्लानिंग विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट को जांच सौंपी गई है। तीन सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
अभी ठप पड़े हैं एसी
हल्द्वानी। सर्वर रूम में एसी का कंप्रेशर फटने के बाद से एसी ठप पड़े हैं। सर्वर को सामान्य रखने के लिए पूरा एसी प्लांट लगा है। खतरे को देखते हुए अब तक एसी प्लांट शुरू नहीं हो सका है। एसी प्लांट की मरम्मत और जांच के बाद ही प्लांट चल सकेगा।
दो दिन पूर्व हुई घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। सर्वर और नेटवर्किंग रैक ठीक है। सर्वर रूम की सप्लाई शुरू होने के बाद पता चल पाएगा कि डाटा उड़ा है या नहीं। एसी के रखरखाव की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी गई है। कंपनी की ओर से दूसरी कंपनी के सर्विस इंजीनियर भेजे जाते हैं। दोनों कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। -विनीता नारायण मेहर, सहायक अभियंता/प्रभारी आपदा प्रबंधन केंद्र