{"_id":"5cf427b8bdec2207396503c8","slug":"15595048218-nainital-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्चिंग शील्ड पर ब्रेडबरी सदन ने जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्चिंग शील्ड पर ब्रेडबरी सदन ने जमाया कब्जा
विज्ञापन
ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। आल सेंट्स कॉलेज के 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित दो दिनी वार्षिकोत्सव का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान मार्चिंग शील्ड 2019 पर ब्रेडबरी सदन ने कब्जा जमाया। इसके अलावा मिलमन सदन दूसरे, डॉरोथी सदन तीसरे स्थान पर रहा। कॉलेज की काक हाउस शील्ड राबिन्सन सदन के नाम रही।
मुख्य अतिथि पूर्व कॉलेज छात्रा एवं चीफ इंकम टैक्स कमिश्नर अल्का त्यागी ने विचार रखे। प्रधानाचार्य किरन जरमाया ने बताया कि कॉलेज की 150वीं वर्षगांठ में प्रकाशित काफी टेबल बुक का विमोचन विशिष्ट अतिथि बिशप आफ डायसिस आफ आगरा, चर्च आफ नार्थ इंडिया, आल सेंट्स बोर्ड के चेयरमैन राइट रेवरेन्ड, डॉ.प्रेम प्रकाश हाबिल द्वारा किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं ने खेलकूद के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाई। जिमनास्टिक में बेस्ट मैट वर्क का पुरस्कार मरियम राशिद को दिया गया। बेस्ट चेयर वर्क वंदिता गुप्ता, बेस्ट पार्टन वर्क संस्कृति चंदानी एवं वंदिता गुप्ता को, दुआ स्पेशल मोस्ट प्रोमेंसिंग अवार्ड जूनियर श्रेणी में सुहार्दिका नंदा को, सीनियर श्रेणी में मिलन साह को दिया गया। बेस्ट जिमनास्टिक का अवार्ड अनन्या पांडे को दिया गया।
केएल दुआ मेमोरियल ट्राफी एवं सिलवर मेडल से नवरूप खेरा को नवाजा गया। रिनी प्रभाकर म्यूजिक ट्राफी नेहा जोशी को दी गई। फकीर चंद्र रूस्तगी मेमोरियल कप और 5100 रुपये कुमाऊं की आईएससी टॉपर आल सेंटस की अबीदा तस्लीम रिजवी को दिया गया। राउंड स्क्वायर संस्था की ओर से कर्ट हान सर्टिफिकेट आफ एडवेंचर स्प्रीट से माउंट एटब्रुस फतह करने वाली आस्था चतुर्वेदी को नवाजा गया। आल सेंटस की प्रसिद्ध थ्री सिस्टर ट्राफी उत्तरा जंतवाल, खुशी रस्तोगी, अंजलि सिंह के नाम रही। समापन के दौरान डायासीसियन बोर्ड आफ एजुकेशन आगरा, चर्च आफ नार्थ इंडिया के सेकेट्री डॉ.अविनाश चंद्र, सेंट जोर्जेस आगरा के प्रधानाचार्य जेम्स सुशील जरमाया, बिशप डायोसिस आगरा के पीपी हैवल, पद्मश्री अनूप साह, कूर्मांचल बैंक अध्यक्ष विनय साह, सेंट मेरी कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर सीमा, सेंट जोसफ के प्रधानाचार्य ब्रदर हैक्टर पिंटो, डॉ.अजय रावत, आरसी त्रिपाठी, सुप्रिया राठौर, वित्त प्रबंधक ओपी सिंह, आरके लाल, डोलमा गुरुरानी, सुनीता चैहान, योगेश पंत, सुहेब आदि थे। संचालन ज्योतिका गिल ने किया।
विज्ञापन
मार्चिंग शील्ड पर ब्रेडबरी सदन ने जमाया कब्जा
धूमधाम से मनाया गया गया ऑलसेट्स कॉलेज का स्थापना दिवस