{"_id":"5cf427b5bdec22078812880e","slug":"155950481714-bhimtal-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदिशिला डोले का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदिशिला डोले का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/गरमपानी/भवाली/नैनीताल। जगदीशिला डोली यात्रा गरमपानी, भवाली, नैनीताल होते हुए रविवार रात हल्द्वानी पहुंची। इस दौरान रास्ते में कई जगह ढोल, नगाड़ों के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। हल्द्वानी में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सोमवार को रामनगर, काशीपुर, जसपुर होकर कोटद्वार पहुंचेगी।
बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट स्थित मां शैलपुत्री देवी मंदिर में रविवार सुबह अखंड रामायण पाठ हुआ। दोपहर बाद पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी के नेतृत्व में बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा गांव पहुंची। वहां लोगों ने डोली का जोरदार स्वागत कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में जगदीशिला डोली की परिक्रमा की गई। हल्द्वानी से आई कमल पडलिया की कीर्तन मंडली ने भजन सुनाए। डोलकोट, सोनगांव, बसगांव, धनियाकोट, गरमपानी, मझेड़ा सें पहुंचे ग्रामवासी भजन सुनकर झूमने लगे। भंडारे के साथ सोमवार को अखंड रामायण का समापन होगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नवीन नैनवाल, सुरेश जोशी, अंकित साह, जेडी कत्यूरा, चंदन नैनवाल, इंदर आदि थे। भवाली के प्राचीन देवी मंदिर में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खष्टी बिष्ट ने यात्रा का स्वागत किया। बताया कि 18 मई को हरिद्वार से निकली डोली 13 जनपदों में 10500 किमी चलकर 12 जून को गंगा दशहरे पर टिहरी गढ़वाल जिले के विशोन पर्वत नीलाछाड़ में पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति के साथ पर्यावरण संरक्षण करना है। इस दौरान माया वर्मा, मुन्नी तिवारी, हरिशंकर कंसल, भुवन अधिकारी, पुष्पेश पांडे आदि थे। मां नैना देवी मंदिर नैनीताल के दर्शन के बाद देर रात डोली हल्द्वानी के सत्यनारायण मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के बीच पुरोहित चंद्रशेखर जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन संपन्न कराया। इस दौरान पूर्व विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल, सरिता आर्या, रवि आनंद, जगदीश लाल सड़ाना, मनोज शर्मा, त्रिलोक नारायण, बलदेव दुआ, गगन चोपड़ा, राजकुमार आनंद, विकास गुणवंत, प्रकाश बेलवाल आदि थे।
ढोल, नगाड़ों के साथ जगदीशिला डोली यात्रा का स्वागत
गरमपानी, भवाली, नैनीताल होते हुए देर रात हल्द्वानी पहुंची यात्रा