{"_id":"5cf427b1bdec22071212e449","slug":"155950481410-bhimtal-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलो में नंदिनी और ड्यूट में ऐंजल, कृतिका ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलो में नंदिनी और ड्यूट में ऐंजल, कृतिका ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। स्टार डांस क्लब का ग्रांड फिनाले मुकाबला रविवार को सांस्कृतिक मंच में हुआ। कार्यक्रम में हेम आर्या मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा रहे। मिस फेस इंडिया उचिता साही, कोरियोग्राफर चांदनी श्रेष्ठ निर्णायक रहे। 23 बच्चों ने सोलो डांस और पांच बच्चों ने ड्यूट डांस किया। ड्यूट डांस में विजेता एंजल और कृतिका को मोबाइल फोन दिया गया। सोलो डांस में नंदिनी प्रथम, कुमकुम द्वितीय, ऐनी तृतीय रही। फाइनल मुकाबले के बाद निर्णायकों ने भी डांस किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के संयोजन में सुनीता साही ने संचालन किया। इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्या, पुष्पेश पांडे, मोहन बिष्ट, नीमा बिष्ट, राजा साह, मदन भगत, मनीष साह, नीरज अधिकारी, मदन लाल, खष्टी बिष्ट आदि थे।
सोलो में नंदिनी, ड्यूट में एंजल, कृतिका ने मारी बाजी
विज्ञापन
सोलो में नंदिनी, ड्यूट में एंजल, कृतिका ने मारी बाजी