फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिले की आठ अनूसूचित ग्राम पंचायतों को होगा मूलभूत विकास

जिले की आठ अनूसूचित ग्राम पंचायतों को होगा मूलभूत विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
जिले की आठ अनूसूचित ग्राम पंचायतों को होगा मूलभूत विकास
hundred rupees new note
भीमताल (नैनीताल)। जिले की अनुसूचित जाति बहुल आठ ग्राम पंचायतों के ग्रामवासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत इन पंचायतों के विकास के लिए केंद्र सरकार 21 लाख रुपये देगी। मनरेगा से भी ग्राम पंचायतों का विकास होगा। इसके लिए जिला स्तर की टीम बनेगी। इसमें डीएम विनोद कुमार सुमन अध्यक्ष, सीडीओ विनीत कुमार उपाध्यक्ष समेत जिले स्तर के अधिकारियों को सदस्य बनाया जाएगा। सीडीओ विनीत कुमार ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से जिला स्तरीय टीम गठित करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि इनमें धारी विकासखंड के सरना, दीनी तल्ली, अघरिया, भीमताल ब्लॉक के कुरिया, रामगढ़ के गहना, रामनगर ब्लॉक के चंद्रनगर, गांधीनगर, मालधनचौड़ शामिल हैं। पहले इनका सर्वेक्षण होगा। इससे पता लगाया जाएगा कि ग्राम पंचायतों में आवास, मोटर मार्गों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति है या नहीं। जिन गांवों में इन मूलभूत सुविधाओं की कमी होगी उन्हें पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन



एससी बहुल ग्राम पंचायतों के लिए मिलेंगे 21 लाख
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत डीएम के नेतृत्व में समिति का गठन होगा
जिले की आठ अनुसूचित ग्राम पंचायतों को होगा मूलभूत विकास


जिले की आठ अनुसूचित जाति ग्राम पंचायतों का चयन पीएमएजीवाई के तहत हुआ है। भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि से इन गांवों को मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनीत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed