{"_id":"5cf2e33dbdec2206fd72d2ee","slug":"15594218021664-haldwani-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला का जलस्तर गिरा, 64 क्यूसेक रिकार्ड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला का जलस्तर गिरा, 64 क्यूसेक रिकार्ड किया
विज्ञापन
karnataka tunga river
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने और बारिश नहीं होने से गौला का जलस्तर गिरता जा रहा है। शनिवार को गौला बैराज का जलस्तर 64 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। इस कारण भी पेयजल और सिंचाई का गंभीर संकट पैदा हो गया है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं होने से संकट और गहराने के आसार हैं।
गौला नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही पानी के प्रेशर में भी कमी आई है। नतीजतन जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट को भी आपूर्ति में दिक्कतें हो रही हैं। सिंचाई विभाग के गौला बैराज प्रभारी अवर अभियंता कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि बैराज से 30 क्यूसेक पानी जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को पेयजल के लिए दिया जाता है। शेष 34 क्यूसेक पानी शनिवार को गौलापार की नहर में सिंचाई के लिए छोड़ा गया। गौला में पानी कम होने से सिंचाई का संकट बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आज के दिन गौला का जलस्तर 57 क्यूसेक रिकार्ड किया गया था। कहा कि शीघ्र बारिश नहीं होने पर सिंचाई और पेयजल का गंभीर संकट हो सकता है।