{"_id":"5cf2e330bdec220788128701","slug":"1559421789333-nainital-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग में प्रारंभिक शिक्षा के 33 चतुर्थ श्रेणी कर्मी बने बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग में प्रारंभिक शिक्षा के 33 चतुर्थ श्रेणी कर्मी बने बाबू
विज्ञापन
astro tips for promotion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। प्रारंभिक शिक्षा में कार्यरत 33 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लिपिक पद पर पदोन्नति दी गई है। विभाग के मंडलीय कार्यालय की ओर से चयनित कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है।
अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुमाऊं रघुनाथ लाल आर्या ने बताया कि यह लोग मंडल के विद्यालयों और शिक्षा कार्यालयों में तैनात हैं। पिछले साल फरवरी से चल रही प्रक्रिया में मंडल के 694 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनके लिए 13 अक्तूबर 2018 को हुई लिखित परीक्षा में 566 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके बाद 16 जनवरी 2019 को मंडल मुख्यालय में कंप्यूटर टंकण परीक्षा हुई। चार दिवसीय टंकण परीक्षा में 150 पदों के लिए मात्र 33 कर्मचारी ही पास हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सेवा अवधि की गणना, गोपनीय आख्या के आधार पर वरीयता सूची जारी कर उन्हें पदोन्नति दे दी गई है। चयनित कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर प्रोन्नत स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। दो दिव्यांग कर्मचारियों को भी सुविधानुसार संबंधित स्थान पर ही पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत कर्मियों में बलबीर सिंह, गणेश सिंह रावल, महेंद्र कुमार, दुर्गासिंह बिष्ट, रमेश चंद्र पपनै, पान सिंह मेर, जसपाल सिंह, दिनेश चंद्र भट्ट, कैलाश चंद्र पपनोई, राजेंद्र प्रसाद कांडपाल, रमेश चंद्र सिंह मेहता, विजय मठपाल, पूरन सिंह फर्त्याल, हिम्मत सिंह, गिरीश चंद्र, नवीन चंद्र जोशी, शिवेंद्र चौधरी, जया डसीला, विनोद कुमार पांडे, किशोर सिंह, जगदीश चंद्र, प्रह्लाद सिंह, हयात सिंह, सुरेश चंद्र बुढलाकोटी, हरीश चंद्र, हिम्मत सिंह, इंद्र सिंह परिहार, हरीश चंद्र सिंह, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र तिवारी, कमल दानी आदि शामिल हैं।
प्रारंभिक शिक्षा के 33 चतुर्थ श्रेणी कर्मी बने बाबू
पिछले साल फरवरी से शुरू हुई थी पदोन्नति प्रक्रिया