फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लेकब्रिज चुंगी नगर से बाहर शिफ्ट करें: कमिश्नर

लेकब्रिज चुंगी नगर से बाहर शिफ्ट करें: कमिश्नर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
लेकब्रिज चुंगी नगर से बाहर शिफ्ट करें: कमिश्नर
nainital - फोटो : file photo
नैनीताल। कमिश्नर राजीव रौतेला ने शनिवार को यातायात संबंधी बैठक में अफसरों को लेकब्रिज चुंगी को पर्यटन सीजन के दौरान नगर से बाहर स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके लिए हल्द्वानी रोड पर बल्दियाखान या रूसी बाईपास के पास, भवाली रोड पर पाईंस के पास जगह तलाशने को कहा। कहा कि यातायात व्यवस्था सुधरने पर ही जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील कुमार मीणा से कहा कि किसी भी हाल में जाम नहीं लगना चाहिए। जाम लगने वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। सीजन में वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित स्थानों से पर्यटकों को लाने, ले जाने के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सूखाताल क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था करने, शहर में पार्किंग फुल होने के बाद ही अन्य स्थानों पर वाहन रोकने, संचार व्यवस्था सुधारने, भवाली चौराहे, भीमताल बाजार में पुलिस की तैनाती के निर्देश दिए। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि शहर में पार्किंग फुल होने के बाद कालाढुंगी रोड पर चारखेत, हल्द्वानी रोड पर रूसी बाईपास पर, भवाली रोड पर पाईंस के पास पार्किंग होगी। भवाली में भी जल संस्थान की भूमि पर पार्किंग होगी। हल्द्वानी रोड पर रूसी बाईपास, कालाढूंगी रोड पर भी रूसी बाईपास बैंड, भवाली रोड पर पाईंस में अस्थायी पुलिस चौकियां बनी हैं। अल्मोड़ा, रानीखेत जाने वाले ट्रक, डंपर आदि वाहनों को ज्योलीकोट से ही भेजा जा रहा है ताकि भीमताल, भवाली में जाम न लगे। बैठक में एडीएम केएस टोलिया, डीडीए के सचिव हरबीर सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, सीओ विजय थापा आदि थे।
विज्ञापन


नगर से बाहर शिफ्ट करें लेकब्रिज चुंगी
कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश
मोबाइल टॉयलेटों की व्यवस्था समेत पार्किंग के भी निर्देश दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed