फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गजब रिपोर्ट: जंगल जल गए, पेड़ बच गए

गजब रिपोर्ट: जंगल जल गए, पेड़ बच गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
गजब रिपोर्ट: जंगल जल गए, पेड़ बच गए
wild fire - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। फायर सीजन में कुमाऊं में सैकड़ों एकड़ जंगल जल गए, लेकिन पेड़ नहीं जले। वन विभाग की फायर रिपोर्ट यही बता रही है। कुमाऊं में मात्र दो ही रेंजों ने बताया है कि उनके यहां पेड़ जले हैं। फरवरी से अब तक कुमाऊं में सिर्फ 52 पेड़ ही जले हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं में पिथौरागढ़ से लेकर ऊधमसिंह नगर तक कुल 14 वन प्रभाग हैं। यहां 750948.652 हेक्टेयर में जंगल फैला है। फरवरी से जून तक फायर सीजन माना जाता है। इस दौरान जंगल की आग की घटनाओं की रिपोर्ट प्रत्येक रेंज मुख्यालय को देते हैं। इस बार जंगल की आग की रिपोर्टिंग में वन विभाग के प्रत्येक रेंज ने गजब कर दिया। रेंज अफसरों ने यह तो बताया कि उनके यहां 1604.73 हेक्टेयर जंगल में आग लगी, लेकिन यह नहीं बताया कि आग से कितने पेड़ जले।
विज्ञापन


गजब रिपोर्ट : जंगल जल गए, पेड़ बच गए
वनाग्नि से दो रेंजों ने 52 पेड़ जलने की दी है रिपोर्ट
इस साल आग से 1604.73 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं

दो रेंजों ने बताया कितने पेड़ जले
फायर सीजन में केवल वन प्रभाग के बरहैनी रेंज और टांडा रेंज ने अपने यहां पेड़ जलने की रिपोर्ट दी है। बरहैनी में 17 मई को लगी आग में 35 पेड़ जले और टांडा रेंज में अप्रैल में सात पेड़ जलने की रिपोर्ट दी गई। इसके अलावा कुमाऊं के किसी भी रेंज से पेड़ जलने की सूचनाएं नहीं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हल्द्वानी और भाखड़ा रेंज में लगी थी आग
तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी, भाखड़ा रेंज के जंगल में बीते दिनों आग लगी थी। इस दौरान कई पेड़ जले थे। यहां कई सूखे पेड़ अब भी जले पड़े हैं, लेकिन यहां से कोई पेड़ जलने की रिपोर्ट सीसीएफ कुमाऊं को नहीं दी गई।


आग से अब तक नुकसान
कुमाऊं के जंगल में शुक्रवार तक 1041 स्थानों पर आग लगी। इससे 14 वन प्रभागों में 1604.73 हेक्टेयर जंगल जला है। वन पंचायतों और सिविल सोयम में आग की 212 घटनाओं में 399.4 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा। अब तक 3212709 रुपये का नुकसान हो चुका है।

शुक्रवार को 68 स्थानों पर लगी आग
कुमाऊं में शुक्रवार को 68 स्थानों पर जंगल जले। इससे 152.30 हेक्टेयर जंगल जला। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज, हल्द्वानी के छकाता रेंज, डांडा, नैनीताल के मनोरा, बड़ौन, डोलमार, दक्षिणी गोला, अल्मोड़ा के सोमेश्वर, धौलछीना, बाडे़छीना, जौरासी, अल्मोड़ा, बागेश्वर के गड़खेत, सिविल सोयम अल्मोड़ा के जागेश्वर, चंपावत के भिंगराड़ा, पिथौरागढ़ के अस्कोट के जंगल में आग लगी।



फारेस्ट फायर की रिपोर्ट लगातार आ रही है। रेंजों से पेड़ जलने की रिपोर्ट कम मिली हैं। खडेे़ पेड़ जलने की संभावना कम रहती है। अगर गिरे पेड़ जल रहे हैं तो सभी रेंजों को आग की पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए जाएंगे। जिससे नुकसान का सही पता चल सके। -डॉ. विवेक पांडे, सीसीएफ कुमाऊं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed