फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल दुग्ध संघ में सता पक्ष ही आए आमने सामने

नैनीताल दुग्ध संघ में सता पक्ष ही आए आमने सामने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल दुग्ध संघ में सता पक्ष ही आए आमने सामने
Chair Netaji
हल्द्वानी। राज्य सहकारी दुग्ध संघ में घमासान अभी थमा ही नहीं है और नैनीताल दुग्ध संघ इसकी चपेट में आ गया है। नैनीताल दुग्ध संघ में बोर्ड सदस्य मदन सिंह जीना ने बोर्ड अध्यक्ष मुकेश बोरा पर चुनावी रंजिश रखने का आरोप लगाते हुए। जीना ने हाईकोर्ट जाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

इस मामले की जड़ में निदेशक डेरी विकास से की गई शिकायत है। शिकायत थी कि नैनीताल दुग्ध संघ की प्रबंध समिति सदस्य मदन जीना ने नियम विरुद्घ चुनाव लड़ा। शिकायत के बाद डेरी विकास के एडी नैनीताल भूपेंद्र बिष्ट ने इसकी जांच की। भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि जांच में पाया गया कि मदन बिष्ट ने आठ दिन और 68 लीटर दूध दिया है। नियम है कि 180 नियमित और 300 लीटर दूध दिया हो।
विज्ञापन

उधर बोर्ड सदस्य मदन सिंह जीना का आरोप है कि अध्यक्ष मुकेश बोरा चुनावी रंजिश के तहत ये काम करवा रहे हैं। वे बोर्ड अध्यक्ष के दावेदार थे। उनके पास एक वोट कम था। इस कारण वह अध्यक्ष नहीं बन पाए। आरोप लगाया कि बोर्ड सदस्य रश्मि गजरौला ने 107 दिन और 203 लीटर दूध दिया। ये जांच में सामने भी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीना ने कहा कि जांच अधिकारी भूपेंद्र बिष्ट और संघ के सामान्य प्रबंधक उनके साथ पक्षपात कर रहे है। वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। कहा कि जिस नियम के अनुसार उन पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है, उस नियम के अनुसार पूरे प्रदेश में सभी बोर्ड असंवैधानिक हो जाएंगे। बतातेे चले कि ठीक इसी तरह राज्य सहकारी दुग्ध संघ मे भी अध्यक्ष पद को लेकर घमासान है।


अब नैनीताल दुग्ध संघ में घमासान
अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा आपस में खेल रहे शह और मात का खेल
जांच में अनर्ह पाए जाने पर बोर्ड सदस्य ने अध्यक्ष पर लगाए आरोप


ये कहता है नियम
दुग्ध संघ समिति के प्रबंध कमेटी का चुनाव वह सदस्य लड़ सकता है, जिसने समिति को 180 दिन नियमित और 300 लीटर दूध दिया हो। अगर कोई गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ेगा तो उसकी सदस्यता खत्म कर दी जाएगी।


ये हैं आरोप
आरोप ये है कि नैनीताल दुग्ध संघ के बोर्ड सदस्य मदन सिंह जीना ने आठ दिन और 68 लीटर दूध दिया है। उधर रश्मि गजरौला ने 107 दिन और 203 लीटर दूध दिया है।


जांच निदेशालय स्तर से हो रही है। मुझे मदन सिंह जीना के आरोपों के बारे में कुछ नहीं कहना है। -मुकेश बोरा अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed