{"_id":"5cf19096bdec22076019f38f","slug":"15593351087-haldwani-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण को नहीं मिल रहे आवेदक, कैसे पूरी हो औपचारिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण को नहीं मिल रहे आवेदक, कैसे पूरी हो औपचारिकताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में 250 से अधिक नक्शे ऐसे हैं जिनकी पत्रावलियां आधी अधूरी हैं। इनमें से कई आवेदक ऐसे हैं जो प्राधिकरण को खोजने के बाद भी नहीं मिले हैं। ऐसे आवेदकों तक नोटिस कैसे भेजे जाएं इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय में पिछले काफी समय से सैकड़ों नक्शे लंबित हैं। लंबित नक्शों में अधिकांश ऐसे हैं जिनकी पत्रावलियां आधी अधूरी हैं। 250 से अधिक ऐसे आवेदक चिन्हित करने के बाद प्राधिकरण 36 आवेदकों को नोटिस जारी कर पत्रावलियों की औपचारिकताएं पूरी कराने के लिए नोटिस जारी कर चुका है लेकिन कई आवेदक ऐसे हैं जो मौके पर नहीं मिले हैं। इन आवेदकों को नोटिस कैसे तामील कराया जाए इसे लेकर अधिकारी परेशान हैं। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे आवेदकों ने फाइल में न तो अपना मूल पता लिखा है और न ही फोन नंबर जिससे कि उनसे संपर्क किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आवेदकों से पत्रावलियों को पूरा कराना जरूरी है तभी नक्शों को स्वीकृति दी जा सकती है।
प्राधिकरण को नहीं मिल रहे आवेदक, कैसे पूरी हों औपचारिकताएं
औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अटके 250 से अधिक नक्शे
जिन पत्रावलियों में आवेदकों का मूल निवास का पता और फोन नंबर दर्ज नहीं है उनसे संपर्क करने के लिए उन लोगों से मदद ली जाएगी जिन्होंने उनके नक्शे और पत्रावलियां तैयार की हैं। उम्मीद है कि इसके बाद अधूरी पत्रावलियों को पूरा करा लिया जाएगा। यदि फिर भी किसी आवेदक से संपर्क नहीं हुआ तो उसका नक्शा निरस्त मान लिया जाएगा। -प्रत्यूष कुमार सिंह संयुक्त सचिव क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी।