{"_id":"5cf18ee4bdec2207254ca027","slug":"15593346746-ramnagar-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी के लिए पीरूमदारा के लोगों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी के लिए पीरूमदारा के लोगों का हंगामा
विज्ञापन
रामनगर में मांगा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या है। इससे परेशान क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय, विद्युत कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की।
ग्राम प्रधान मंजू चौहान के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल को बताया कि उनके गांव में पूरे दिन बिजली कटौती की जा रही है। गांव में लोवोल्टेज के कारण भी परेशानी हो रही है। बिजली कटौती के चलते व्यापारियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने जल संस्थान कार्यालय में भी एई जेपी यादव का घेराव किया। कहा कि गर्मी के मौसम में उनके गांव में पानी की गंभीर समस्या है। कभी पानी रात में आता है तो इसका पता नहीं चल पाता। लीकेज के कारण पानी भी गंदा आ रहा है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है। उन्होंने जल संस्थान कार्यालय में मौजूद विधायक दीवान सिंह बिष्ट से भी समस्यास सुलझाने की मांग की। विधायक ने अधिकारियों को समस्या सुलझाने के निर्देश दिये। इस दौरान जानकी, प्रियंका, कविता रावत, शालिनी रावत, रीना नेगी, संगीता, पुष्पा देवी, हेमा, देवकी लोहनी, गंगा देवी, लखविंदर कौर, कमल, दिनेश आदि थे।
पीरूमदारा के लोगों का हंगामा
विभागीय दफ्तरों पर पहुंचाकर मांगा बिजली, पानी