फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12वीं के चार विषयों का शत प्रतिशत रिजल्ट

12वीं के चार विषयों का शत प्रतिशत रिजल्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
12वीं के चार विषयों का शत प्रतिशत रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा में भूगर्भ विज्ञान, उर्दू, पंजाबी, तर्कशास्त्र का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 10वीं के हिंदुस्तानी संगीत पर्कसन वादन में भी सभी परीक्षार्थी पास हो गए। दोनों कक्षाओं में बंगाली आदि विषयों में भी बेहतर रिजल्ट रहा।
विज्ञापन

10वीं की हिंदी में 93.25 प्रतिशत छात्र रिजल्ट रहा। कुल 146564 परीक्षार्थियों में से 136678 पास हुए। अंग्रेजी का रिजल्ट 82.05 प्रतिशत रहा। इसमें शामिल 124562 में से 102212 परीक्षार्थी पास हुए। संस्कृत का रिजल्ट 93.05 प्रतिशत रहा। इसमें शामिल 89242 में से 83042 छात्र पास हुए। उर्दू का रिजल्ट 89.34 प्रतिशत रहा। उर्दू में शामिल 1117 में से 998 पास हुए। पंजाबी में 93.42 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसमें शामिल 213 में से 199 परीक्षार्थी पास हुए। बंगाली का रिजल्ट 82.05 प्रतिशत रहा। इसमें शामिल 17 में से 14 परीक्षार्थी पास हुए। गणित में शामिल 91932 में से 72994 पास हुए। 79.39 प्रतिशत रिजल्ट रहा। गृहविज्ञान में 89.39 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इसमें शामिल 54622 में से 48830 पास हुए। विज्ञान में 80.84 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 146554 में से 117889 पास हुए। सामाजिक विज्ञान में 146560 में से 137013 पास हुए और 93.48 प्रतिशत रिजल्ट रहा। रंजन कला का रिजल्ट 99.62 प्रतिशत रहा। इसमें शामिल 59731 में से 59507 पास हुए। बहीखाता एवं लेखाशास्त्र का रिजल्ट 43.86 प्रतिशत रहा। इसमें शामिल 1295 में से 568 पास हुए।
विज्ञापन

12वीं तर्कशास्त्र में शामिल एकमात्र छात्र समेत भूगर्भ विज्ञान में सभी 234, उर्दू में सभी 46, पंजाबी में सभी 34 परीक्षार्थी पास हुए। हिंदी में 120159 में से 118395 पास हुए। 98.53 प्रतिशत रिजल्ट रहा। अंग्रेजी में 96239 में से 80891 पास हुए। 84.05 प्रतिशत रिजल्ट रहा। संस्कृत में 20978 में से 20544 पास हुए। 97.93 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इतिहास में 20941 में से 19440 पास हुए। 92.83 प्रतिशत रिजल्ट रहा। भूगोल में 37176 में से 35597 पास हुए। 95.75 प्रतिशत रिजल्ट रहा। अर्थशास्त्र में 58560 में से 47672 पास हुए। 81.40 प्रतिशत रिजल्ट रहा। गृहविज्ञान में 9891 में से 9774 पास हुए। 98.81 प्रतिशत रिजल्ट रहा। ड्राइंग एवं पेंटिंग में 11966 में से 11807 पास हुए। 98.67 प्रतिशत रिजल्ट रहा। राजनीतिक विज्ञान में 58648 में से 51854 पास हुए। 88.41 प्रतिशत रिजल्ट रहा। मनोविज्ञान में 711 में से 693 पास हुए। 97.46 प्रतिशत रिजल्ट रहा। समाजशास्त्र में 22279 में से 21363 पास हुए। 95.88 प्रतिशत रिजल्ट रहा। शिक्षाशास्त्र में 3497 में से 3420 पास हुए। 97.79 प्रतिशत रिजल्ट रहा। गणित में 18808 में से 14847 पास हुए। 78.93 प्रतिशत रिजल्ट रहा। भौतिक विज्ञान में 43594 में से 32150 पास हुए। 73.74 प्रतिशत रिजल्ट रहा। रसायन विज्ञान में 43578 में से 36538 पास हुए। 83.84 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जीवविज्ञान के 24851 में से 22308 पास हुए। 89.76 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर : भूगर्भ विज्ञान, उर्दू, पंजाबी, तर्कशास्त्र के सभी परीक्षार्थी पास
हाईस्कूल हिंदुस्तानी संगीत पर्कसन वादन का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा
बंगाली विषय में भी बेहतर रिजल्ट
जीवन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed