फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वनाग्नि रोकने में वन विभाग की मदद करें डीएम

वनाग्नि रोकने में वन विभाग की मदद करें डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
वनाग्नि रोकने में वन विभाग की मदद करें डीएम
उत्तराखंड के जंगलों में आग - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं एवं सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने बृहस्पतिवार को एलडीए सभागार में वन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि वनाग्नि रोकने में वन विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वन विभाग के अलावा राजस्व, वन पंचायतों, ग्राम सभाओं एवं विकास विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करना होगा। वनाग्नि से जहां हमारी वन संपदा को नुकसान होता है, वहीं वन्यजीवों का जीवन भी प्रभावित होता है। उन्होंने प्रभावशाली सूचना तंत्र विकसित करने पर भी जोर दिया। कहा कि वनाग्नि रोकने के लिए जन जागरूकता के साथ ही क्षेत्रवासियों एवं सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं विवेक पांडेय ने बताया कि 15 फरवरी से 15 जून का समय वनाग्नि का है। विगत वर्ष वनाग्नि के 600 मामले सामने आए, इनसे 1257 हेक्टेयर क्षेत्रफल वन प्रभावित हुए थे। मौजूदा वर्ष में वनाग्नि के 900 मामले सामने आए हैं, जिनसे 1300 हेक्टेयर वन क्षेत्रफल प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल की अपेक्षा कुमाऊं में वनाग्नि की घटनाएं ज्यादा होती हैं। बैठक में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, रंजना राजगुरु, नितिन भदौरिया, डॉ. रणबीर सिंह चौहान, डॉ. विजय जोगदंडे, सीडीओ विनीत कुमार, वंदना, मयूर दीक्षित, मनोज कुमार, एसएसएस जंगपांगी, टीएस मर्तोलिया, मुख्य वन संरक्षक डॉ. तेजस्विनी पाटिल, प्रवीण कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी डॉ. सीपी भैसोड़ा, डीएफओ नितीशमणि त्रिपाठी, बीजू लाल टीआर, सिविल सोयम केएस रावत, बीएस साही, हिमांशु बागरी, सुभाष चंद्रा, कुबेर सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


वनाग्नि रोकने में वन विभाग की मदद करें डीएम
कमिश्नर राजीव रौतेला ने एलडीए सभागार में की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed