फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक जून से अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखेगी पालिका

एक जून से अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखेगी पालिका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
एक जून से अतिरिक्त सफाई कर्मचारी रखेगी पालिका
नैनीताल। पर्यटन सीजन में सरोवरनगरी में बढ़ते पर्यटकों के दबाव और नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एक जून से पालिका अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा। इससे आचार संहिता के चलते लड़खड़ाई नगर की सफाई व्यवस्था सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी से कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए वार्ता की, जिसमें पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सीजन के समय रखे जाने वाले अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। पालिकाध्यक्ष नेगी ने बताया कि सीजन के समय हर वर्ष तीन माह के लिए पालिका की ओर से करीब 60 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती थी लेकिन इस बार आदर्श चुनाव आचार संहिता की बाधा के कारण स्वच्छकों की तैनाती में देरी हुई। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के खत्म होने के बाद एक जून से अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस दौरान सोनू सहदेव, कमल कुमार आदि थे।
विज्ञापन


एक जून से अतिरिक्त स्वच्छक रखेगी पालिका
आचार संहिता के चलते नहीं हो सकी थी अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति
सीजन में हर वर्ष तीन माह के लिए रखे जाते थे अतिरिक्त 60 सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed