{"_id":"5c154f3dbdec2257280fcb7a","slug":"15449004518-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर ई रिक्शा चालकों ने सीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर ई रिक्शा चालकों ने सीओ को घेरा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में ई-रिक्शा के पंजीकरण संबंधी समस्याओं को लेकर ई रिक्शा चालकों ने सीओ एमसी बिन्जौला का घेराव किया। सीओ ने साफ तौर पर कह दिया कि बिना रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस के कोई ई-रिक्शा नहीं चलाएगा।
शनिवार को ई रिक्शा यूनियन अध्यक्ष मुकुंद शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों चालक कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ महेश चंद बिंजोला का घेराव कर रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस बनाने के लिए समय देने की मांग की। यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में 200 ई-रिक्शा हैं। अधिकतर रिक्शों पर चेसिस नंबर न होने के कारण उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। इस बारे में एआरटीओ अनीता चंद से वार्ता की गई है। उन्होंने इसका हल निकालने की बात कही है। उन्होंने कहा जब तक समस्या का हल नहीं निकल जाता तब तक ई रिक्शा चालकों को समय दिया जाए। सीओ ने कहा कि समस्या हल होने तक चालक आउट एरिया क्षेत्र में ही रिक्शा चलाएं। मानकों के विपरीत कोई रिक्शा चलाता मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। वहां राजकुमार, योगेश कुमार, रामचंद्र, शिवम, यासीन, नजीर अली, चंद्रपाल, रंजीत, जयपाल सिंह, अरमान अली, यामीन, गुल्लू , गोरे खान, बाबू, एहसान अली आदि थे।