फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शिल्पकार सभा ने मनाया खुशीराम का 132वां जन्मदिन

शिल्पकार सभा ने मनाया खुशीराम का 132वां जन्मदिन

Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
शिल्पकार सभा ने मनाया खुशीराम का 132वां जन्मदिन
खुशीराम को नमन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी/नैनीताल। शिल्पकार सभा ने शुक्रवार को कुमाऊं केसरी स्व. खुशीराम की 132वीं जयंती मनाई। इस समारोह में शिल्पकार समाज के उत्थान में उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। तिकोनिया स्थित खुशीराम पार्क में शुक्रवार को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने पार्क के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कलाकारों ने छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान सुरेश चंद्र आर्य, जीवन लाल, कैप्टन हरीश चंद्र, गंगा प्रसाद, पंडित हरिप्रसाद, दयाकिशन, बीना आर्य, हरीश लोधी, बीएल आर्य, सतीश टम्टा, ताहिर हुसैन, रमेश चंद्र, मुकेश बौद्ध, नवीन चंद्र, बालकृष्ण, ललित मोहन आदि थे।
विज्ञापन

पनियाली में स्व. खुशी राम के पैतृक निवास पर सामाजिक सद्भावना गोष्ठी हुई। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कुमाऊं केसरी बद्री दत्त पांडे के बाद खुशी राम को ही कुमाऊं केसरी की उपाधि मिली। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने कहा कि खुशीराम ने समाज में पिछड़े लोगों के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, दान सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, संध्या डालाकोटी, नारायण पाल, आनंद रावत, कृपाल मेहरा, हरीश आर्य, कमान सिंह धामी, मुकेश आर्य, प्रकाश आर्या, नंदन प्रसाद, नंदकिशोर आर्य, चंद्रशेखर टम्टा, गणेश आर्य, उत्तम राम, ललित जोशी, सतीश नैनवाल, बलवंत सिंह बोरा, दीपक बल्यूटिया, खजान पांडे, प्रयाग भट्ट, रमेश शर्मा, प्रशांत भैसोड़ा आदि थे। वहीं तल्लीताल के सभागार नैनीताल में आयोजित शिल्पकार सभा के कार्यक्रम की अध्यक्षता खुशीराम के पुत्र संजय कुमार ने की। वहां सभा के महामंत्री रमेश चंद्रा, कैलाश आगरकोटी, दीवान चंद्र, गिरीश चंद्र, संजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन


एकजुट दिखा शिल्पकार समाज
खुशीराम जयंती पर सामाजिक सद्भावना गोष्ठी
शिल्पकार सभा ने मनाया 132वां जन्मदिन


जयंती के बहाने बीजेपी पर जमकर साधे निशाने
हल्द्वानी। जयंती कार्यक्रम के बहाने कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी पर जमकर जुबानी गोले दागे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजनीतिक रूप से एससी समुदाय को बांटने की कोशिश हो रही है। यूपी की योगी सरकार ने सरकारी फाइल में दलित शब्द न लिखने का आदेश जारी किया है। यह इस वर्ग की ताकत, सामूहिक पहचान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। पूर्व राज्यमंत्री दिनेश कुंजवाल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए गजल तक सुना डाली। उन्होंने कहा कि ‘पांच साल का ख्वाब जनता को दिखाने आ गए, फिर हमारी आंख का काजल चुराने आ गए, धूप वाली क्रीम मलकर नाक पर रखकर रुमाल, वो हमारे गांव को क्योटो बनाने आ गए’। गजल सुनाते हुए उन्होंने कहा कि ‘संविधान की बुनियादों में जब आंबेडकर गांधी हैं, लोकसभा के आधे सांसद फिर कैसे अपराधी हैं’। उपनेता प्रतिपक्ष करन महरा ने कहा कि बीजेपी सरकार में ड्राइवर, स्वच्छक जैसी नौकरियां समाप्त कर दी गईं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मारीच ने भगवान राम का नाम लेकर सीता हरण में मदद की, उसी तरह राम का नाम लेने के बाद राम जी तो टेंट में चले गए और बीजेपी सत्ता में आ गई। उन्होंने बीजेपी को रामायण की मंथरा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोशी जी तो आप ही दे दीजिए कालाढूंगी सीट से टिकट
हल्द्वानी। अपने भाषण के दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में 13 विधानसभाएं एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ऐसा क्यों नहीं है कि एससी समुदाय के लोग सामान्य सीटों पर दावेदारी नहीं कर पाते? उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को भी इस दिशा में सोचना चाहिए। 16 मिनट का भाषण खत्म करते ही प्रकाश जोशी कुर्सी पर बैठे तो संचालक कृपाल मेहरा कह बैठे, प्रकाश जी तो आप ही कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से एससी उम्मीदवार को टिकट दिलाने की शुरुआत कर दीजिए। यकायक पूछे गए सवाल पर जोशी असहज हो गए और तालियां बजने लगीं।



वरिष्ठ साहित्यकार कोठारी ने भेंट की किताब
हल्द्वानी। जयंती समारोह के दौरान वरिष्ठ साहित्यकार रामकृष्ण कोठारी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को स्वरचित ‘एकता उपहार काव्यामृत’ किताब भेंट की। उन्होंने कहा कि इस किताब की बिक्री से होने वाली आय संस्कृति संकाय कुमाऊं विश्वविद्यालय के माध्यम से संस्कृति कि प्रोत्साहन में खर्च की जाएगी। देहदान कर चुके वरिष्ठ साहित्यकार कोठारी ने बताया कि इससे पहले पांच लाख रुपये की राशि का चेक कुमाऊं विवि को दे चुके हैं, जिससे मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed