{"_id":"5c140281bdec225b6279b0d6","slug":"154481527116-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फड़ों पर सोमवार से चलेगा पालिका का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध फड़ों पर सोमवार से चलेगा पालिका का डंडा
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। सरोवर नगरी मल्लीताल स्थित पंत पार्क इन दिनों एक बार फिर अवैध फड़ों से पटा हुआ है। वहीं फड़ कारोबारी हाईकोर्ट की ओर से दुकान लगाने को लेकर दिए गए आदेशों का भी उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। इसे देखते हुए पालिका प्रशासन कार्रवाई के मूड में आ गया है और सोमवार को इन अवैध फड़ों के खिलाफ अभियान चलाने जाने जा रहा है।
पालिका की टीएस लता आर्या ने बताया कि पंत पार्क में अवैध फड़ लगने की क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार शिकायतें की जा रही हैं। पालिकाध्यक्ष व बोर्ड के सामने भी शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने शीतकाल और ग्रीष्मकाल के लिए दुकान लगाने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया था और करीब चार गुणा चार की जगह तय की गई थी। शनिवार को खोखा फड़ व्यवसायी कल्याण समिति अध्यक्ष दीवान सिंह, रेहड़ी पटरी एसोसिएशन के जमीर अहमद, स्थानीय शिक्षित बेरोजगार संगठन के संजय तथा फड़ पटरी एकता समिति अध्यक्ष भैरव सिंह के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद रविवार को पंत पार्क में मुनादी की जाएगी। सोमवार से फड़ कारोबारियों को हटाया जाएगा।
अवैध फड़ों पर सोमवार से चलेगा पालिका का डंडा
शनिवार को फड़ खोखा समिति अध्यक्षों से की जाएगी वार्ता