{"_id":"5c043ecebdec2241b2773575","slug":"1543782137415-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में पालिकाध्यक्ष और 15 सभासदों ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में पालिकाध्यक्ष और 15 सभासदों ली शपथ
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। शपथ ग्रहण के साथ ही नैनीताल नगर पालिका की नवनिर्वाचित बोर्ड ने औपचारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीएसए स्थित बास्केटबॉल मैदान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अभिषेक रुहेला ने पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी समेत सभी 15 सभासदों को शपथ दिलवाई।
नैनीताल नगर पालिका की दसवीं बोर्ड के शपथ ग्रहण को कुछ खास बनाने के लिए पालिका प्रशासन की ओर से शपथ के कार्यक्रम को खुले में आयोजित किया गया। इससे पहले पालिका बोर्ड के शपथ कार्यक्रमों को पालिका सभागार में किया जाता था और इस वर्ष पालिका चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को शपथ के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, लोगों ने पालिका प्रशासन की इस पहल को लोगों ने खूब सराहा। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ, राम सेवक सभा, निकाय कर्मचारी संघ, तिब्बती समुदाय, अंजुमन इस्लामिया के साथ ही शहर के विभिन्न संगठनों ने पालिका बोर्ड स्वागत किया। सभासद सागर आर्या, सुरेश चंद्र, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्या, पुष्कर बोरा, भगवत रावत, गजाला कमाल, मनोज साह जगाती, दीपक बर्गली, सपना बिष्ट, कैलाश रौतेला, दया सुयाल, राजे टांक, मनोज सिंह नेगी, प्रेमा अधिकारी ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सचिन के पिता प्रेम सिंह नेगी, मां दीपा नेगी आदि थे।
नैनीताल में पालिकाध्यक्ष और 15 सभासदों ली शपथ
सरोवर की सफाई व्यवस्था होगी प्राथमिकता
नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने रविवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पाया कि मालरोड को छोड़ नैनीताल के ऊंचाई वाले भागों में काफी गंदगी है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। नैनीताल की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वे रोजना वार्डों में भ्रमण करेंगे। उन्होंने निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों से सहयोग की अपील की और कहा उनकी ओर से किए वादों को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद-
ईओ रोहिताश शर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशक्तू, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, सरिता आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, संजय कुमार, मुकेश जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. रमेश पांडे, टीएस लता आर्या, टीआई डॉ. अनुपमा भट्ट, लेखाधिकारी राहुल सिंह, कुलदीप कुमार, डिगर सिंह मेहता, किशन सिंह नेगी, नीरज जोशी, डॉ. सरस्वती खेतवाल, नलनी नेगी, गोपाल रावत, किशन लाल साह, शिवराज, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।