फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राज्यभर के दुग्ध संघ अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को समस्याएं बताईं

राज्यभर के दुग्ध संघ अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को समस्याएं बताईं

Sat, 24 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
राज्यभर के दुग्ध संघ अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री को समस्याएं बताईं
लालकुआं (नैनीताल)। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश बोरा समेत आठ दुग्ध संघों के अध्यक्षों ने शुक्रवार को देहरादून जाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की। उन्होंने दुग्ध संघों के जीर्णोद्धार की मांग की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीएम कार्यालय में हुई शिष्टाचार मुलाकात में बताया कि मशीनों की खराब हालत के कारण उत्तराखंड का आंचल ब्रांड प्रतिस्पर्धा की दौड़ में पिछड़ रहा है। उन्होंने सभी दुग्ध संघों के जीर्णोद्धार, अत्याधुनिक मशीनें लगाने, दुग्ध संघों को रिवाल्विंग फंड दिलाने, बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास के पास निदेशालय का भवन निर्माण जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। इस दौरान नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत, यूसीडीएफ अध्यक्ष राजवीर सिंह, दुग्ध संघ हरिद्वार अध्यक्ष रणबीर सिंह, पिथौरागढ़ के विनोद भट्ट, पौड़ी के हरपाल सिंह नेगी, रविंद्र रैकुनी, प्रकाश आर्या, संदीप जोशी, देहरादून के अध्यक्ष विजय रमोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed