{"_id":"5bf0666ebdec2269845aab22","slug":"154248156813-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना यार्ड में हाईटेक शौचालय निर्माण की कवायद शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना यार्ड में हाईटेक शौचालय निर्माण की कवायद शुरु
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुगर मिल के गन्ना यार्ड परिसर में खंडहर बने शौचालय का ध्वस्तीकरण कर इसी स्थान पर 21 लाख की लागत से हाईटेक शौचालय का निर्माण करने की कवायद शुरू हो गई है।
नगर के मोहल्ला गन्ना यार्ड में शुगर मिल प्रशासन की ओर से एक दशक पहले शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसका उपयोग मिल परिसर की दलित बस्ती और चीनी मिल पेराई सत्र के दौरान किसान भी करते थे। दो साल से शौचालय की हालत दयनीय हो गई। शौचालय गंदगी से पट गया। सीटें टूट गईं और दरवाजे भी खराब हो गए। मोहल्लेवासी भरी गंदगी में बमुश्किल इसका उपयोग करते थे। मिल कालोनी के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सागर ने 21 अगस्त को चीनी मिल प्रधान प्रबंधक को पत्र भेजकर शौचालय को ठीक कराने की मांग की थी। इधर नगर पालिका अधिशासी अभियंता अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि मिल परिसर में खंडहर बने शौचालय को ध्वस्त कर 21 लाख रुपये की लागत से नए हाइटेक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।