फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अभाकिस ने राजस्व गांव व हाथी कोरिडोर को लेकर पदयात्रा निकालकर चलाया हस्ताक्षर अभियान।

अभाकिस ने राजस्व गांव व हाथी कोरिडोर को लेकर पदयात्रा निकालकर चलाया हस्ताक्षर अभियान।

Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
अभाकिस ने राजस्व गांव व हाथी कोरिडोर को लेकर पदयात्रा निकालकर चलाया  हस्ताक्षर अभियान।
लालकुआं (नैनीताल)। अखिल भारतीय किसान महासभा ने हाथी कॉरिडोर रद्द करो और बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाओ मुद्दे को लेकर पदयात्रा निकाली। किसान महासभा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने झंडा सौंपकर यात्रा को संपूर्ण बिंदुखत्ता भ्रमण के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सीमैप गेट से पश्चिमी घोड़ानाला तक घर-घर जाकर ‘हाथी कॉरिडोर रद्द करो, बिंदुखत्ता राजस्व गांव बनाओ’ मुद्दे पर हस्ताक्षर कराए गए। साथ ही बड़े पैमाने पर किसान महासभा की सदस्यता महिला-पुरुषों को दी गई। महासभा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह जंगी ने कहा कि हाथी कॉरिडोर को अमलीजामा पहनाया गया तो बिंदुखत्ता के अस्तित्व पर खतरा मंडराना तय है। माले जिला सचिव कैलाश पांडेय ने कहा कि लोगों को अपनी भूमि से बेदखल करने के लिए विकास और पर्यावरण सरकार के दो हथियार हैं। बिंदुखत्ता को उजाड़ने के लिए इस बार पर्यावरण संरक्षण के हथियार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके खिलाफ जन अभियान चलाते हुए 26 दिसंबर को नगर में रैली निकाली जाएगी। पदयात्रा अभियान की शुरुआत करने वालों में राजेंद्र शाह, नैनसिंह कोरंगा, ललित मटियाली, गोविंद जीना, पुष्कर दुबड़िया, नैन सिंह कोरंगा, चंदन राम, हरीशचंद्र सिंह भंडारी, कमल जोशी, आनंद सिंह दानू, देव सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed