{"_id":"5beb38eabdec2269ad7547f8","slug":"15421422389-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी का रचित लाया अमेरिका से दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी का रचित लाया अमेरिका से दुल्हन
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में हल्द्वानी युवक विदेशी दुल्हन संग
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के एक रिजॉर्ट में मंगलवार को सात समुंदर पार (अमेरिका) निवासी युवती से हल्द्वानी के युवक ने सात फेरे लिए। युवती के परिजन कुमाऊंनी रीति रिवाज से इस कदर प्रभावित हुए कि दुल्हन के साथ उसकी मां तक ने यहां के पारंपरिक परिधान धारण किए।
हल्द्वानी निवासी उमेश चंद्र लोहनी का बेटा रचित लोहनी अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अमेरिका में रचित की मुलाकात थॉमस इनग्रम हैमीलटन की बेटी जैनी हैमीलटन से हुई और दोनों में प्रेम हो गया। दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का निर्णय लिया। दोनों ने पहले अमेरिका में शादी की। इसके बाद युवती अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ यहां भी रीति रिवाज के साथ के शादी करने पहुंची। रचित के परिजनों ने रामनगर छोई स्थित कॉर्बेट द ग्रेट रिजॉर्ट को शादी के लिए बुक किया। रिजॉर्ट के जीएम नवीन चौधरी ने बताया कि दुल्हन और उसका परिवार कुमाऊंनी रीति रिवाजों से बेहद प्रभावित हुए। बुधवार को हल्द्वानी में रिसेप्शन का कार्यक्रम है।