फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आधे दामों में लें केएमवीएन के आवासों का आनंद

आधे दामों में लें केएमवीएन के आवासों का आनंद

Sat, 10 Nov 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
आधे दामों में लें केएमवीएन के आवासों का आनंद
नैनीताल। कुमाऊं भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों में ऑफ सीजन के दौरान ठहरने वालों को 25 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 15 नवंबर से 23 दिसंबर और चार जनवरी से अप्रैल तक मिलेगी। जबकि 24 दिसंबर से तीन जनवरी तक इस सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

मंडल में निगम के 47 आवास गृह हैं। केएमवीएन के अधिकारियों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रीष्म सीजन के बाद पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ जाती है। ऑफ सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए निगम ने यह योजना बनाई है। छूट के दौरान जिन कमरों का किराया 8500 रुपये है उसके लिए सिर्फ 4250 रुपये देने होंगे। अब निगम की ओर से 15 नवंबर से शुरू किए जाने वाले डिस्काउंट के बाद नैनीताल, भीमताल, नौकुचियाताल, रानीखेत, चौकोड़ी, मुनस्यारी, मुक्तेश्वर आदि मुख्य पर्यटन स्थलों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। इन मुख्य स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर भी निगम ने 25 से 50 प्रतिशत तक छूट दी है। यह छूट कम किराये वाले आवास गृहों में नहीं दी जाएगी। जसपुर, रामनगर, धारचूला, नानकमत्ता, लोहाघाट, बिनसर, टनकपुर, चंपावत, मैदानों के आवास गृहों में यह सुविधा नहीं दी जाएगी। इन स्थानों का विवरण निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन




ऑफ सीजन में कुमाऊं मंडल विकास निगम दे रहा पर्यटकों को विशेष छूट
पहाड़ी क्षेत्र के आवास गृहों में मिलेगी 25 से 50 प्रतिशत की छूट
15 नवंबर से 23 दिसंबर और चार जनवरी से अप्रैल तक चलेगा ऑफर


ऑफ सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 25 से 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने का प्रावधान किया गया है। ताकि पर्यटकों को कम दामों पर अधिक सुविधाएं मिल सकें। -टीएस मर्तोलिया, जीएम, केएमवीएन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed