{"_id":"5bc78925bdec2269a642acc8","slug":"15398033988-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवशेष देयकों का भुगतान करने नहीं पहुंचा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवशेष देयकों का भुगतान करने नहीं पहुंचा प्रबंधन
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अवशेष देयकों का भुगतान करने नहीं पहुंचा प्रबंधन
सितारगंज। सिडकुल की एसोसिएट एप्लाइंसेस कंपनी प्रबंधन की ओर से श्रमिकों का बिना भुगतान किए प्लांट बंद कर देने के मामले में उप श्रमायुक्त एनसी कुलाश्री ने दोनों पक्षों को बुधवार को बुलाया था। श्रमिक तो अवशेष भुगतान की मांग के साथ एएलसी कार्यालय पहुंचे लेकिन कंपनी से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिस पर उप श्रमायुक्त ने कंपनी प्रबंधक को 29 अक्तूबर को कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही तब तक कंपनी में किसी भी तरह का काम न होने देने और यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। इधर, श्रमिकों और वेंडरों ने डीएम डॉ. नीरज खैरवाल को भी पत्र देकर अवशेष भुगतान दिलाने की मांग की। वहां श्रमिक कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, नौशाद, जगदीश, पूरन सिंह, हरमान सिंह, सुनील कुमार यादव, विजय पटेल, जसवंत सिंह आदि थे।