फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बाघों की गणना का तीसरा चरण शुरू

बाघों की गणना का तीसरा चरण शुरू

Tue, 16 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
बाघों की गणना का तीसरा चरण शुरू
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की गणना का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसमें मदद के लिए मंगलवार को डब्ल्यूआईआई (वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) की टीम रामनगर पहुंचेगी। चार साल में एक बार होनी वाली बाघों की गणना के लिए कॉर्बेट नेशनल पार्क की ओर से दो चरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में 2014 में बाघों की गणना हुई थी। तब 215 बाघ पाए गए थे। चार साल अब फिर से गणना की जा रही है। गणना तीन चरणों में होती है। दो चरणों का कार्य पूरा हो चुका है। तीसरे चरण का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। डब्लूआईआई के मदद से बाघों की गणना की जाती है। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि पार्क प्रशासन को दस नवंबर तक गणना करके एनटीसीए को रिपोर्ट देनी है। डब्ल्यूआईआई की टीम मंगलवार को रामनगर पहुंच रही है। टीम के साथ कॉर्बेट प्रशासन की ओर से बाघों की गणना के कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन


ऐसे होती है बाघों की गणना
दो वर्ग किमी के दायरे का ग्रिड बनाया जाता है, जिसमें दो कैमरा ट्रैप लगाए जाते हैं। इसी तरह पूरे सीटीआर में 700 से 800 कैमरा ट्रैप लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से बाघों की गणना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed