फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   7 वीं अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरु

7 वीं अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरु

Sun, 14 Oct 2018 02:10 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
7 वीं अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता शुरु
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित 7 वीं अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का शनिवार से आगाज हो गया। छह वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 14 स्कूलों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्घाटन एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी कन्हैया लाल साह ने किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


संस्था के अध्यक्ष ईश्वर तिवाड़ी ने बताया कि पहले दिन पूरे किए तीन चक्रों में अंडर-9 में तीन अंकों के साथ भार्गव सती पहले, दो अंकों के साथ हर्षित, ऋषभ और अंकित दूसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-11 में तीन अंकों के साथ अथर्व पहले, दो अंकों के साथ वंश जोशी, अक्षत बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


अंडर-13 वर्ग में तीन अंकों के साथ तोषित तिवाड़ी, प्रखर कोठारी और विशाल कुमार संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे, जबकि अंडर-15 में मुकाबला रोचक मोड़ पर चल रहा है दूसरे चक्र तक विभोर भट्ट, दिव्यांशु तिवाड़ी और मृदुल सिंह दो अंक प्राप्त कर चुके थे और पहले स्थान के संघर्ष करते दिखे तो वहीं आयुष हर्षित दूसरे चक्र तक डेढ़ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 में हरमिंदर सिंह तीन अंकों के साथ पहले और करनदीप थापा दो अंकों के साथ दूसरे स्थान में चल रहे हैं। बालिका वर्ग में शैलिन बेंजवाल दो अंकों के साथ पहले, श्रेया नेगी और प्रिया नेगी एक अंक के साथ दूसरे स्थान में चल रही हैं।

इस दौरान शेर सिंह बिष्ट, विश्वकेतु वैध, हंसा बहुगुणा, नवीन जोशी, सुमित भारती, फैजान खान, हिमांशु आदि मौजूद रहे।


शतरंज में दिनभर चला शह और मात का खेल

- 7वीं अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल आज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed