{"_id":"5bc23972bdec22695706f3af","slug":"15394553181224-18-33-51-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलू मार्केट में कूड़े के ढेर में लगी आग प्रशासन के निर्देश पर फायर ब्रिगेड ने 24 घंटे बाद बुझाई 18-33-51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलू मार्केट में कूड़े के ढेर में लगी आग प्रशासन के निर्देश पर फायर ब्रिगेड ने 24 घंटे बाद बुझाई 18-33-51
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गोलू मार्केट में कूड़े के ढ़ेर में लगी आग को बुझाने के लिए प्रशासन 24 घंटे बाद हरकत में आया। एसडीएम के निर्देश पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने देर शाम आग बुझा दी। आग बुझने से एक बहुत बड़ी आबादी को राहत मिली।
गोलू मार्केट स्थित कूड़े के ढेर पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने आग लगा दी। कूड़े के ढेर में आग लगने से उठी कार्बन डाइऑक्साड और कार्बन मोनॉक्साइड गैस से एक बहुत बड़ी आबादी को सांस लेने में दिक्कत हुई। शनिवार देर शाम एसडीएम ने गोलू मार्केट में कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाने फायर ब्रिगेड का वाहन भेजा। फायर वाहन ने कूड़े के ढेर में लगी आग को पूर्णतया बुझा दिया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी का कहना है कि स्थानीय प्रशासन का कूड़े के ढेर में लगी को आग बुझाने में दिलचस्पी नहीं लेना एक सोचनीय बात है जबकि तहसील मुख्यालय के पास फायर स्टेशन है। एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि कूड़े के ढेर पर आग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
इधर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से कूड़ाघर निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने में प्रशासन को सहयोग देने को कहा है। भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने दूरभाष से छत्तीसगढ़ से बताया कि कूड़ा घर के लिए सरकार जमीन की तलाश कर रही है।