फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुरोधाओं के संवाद से और निखरता है साहित्य

पुरोधाओं के संवाद से और निखरता है साहित्य

Mon, 08 Oct 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पुरोधाओं के संवाद से और निखरता है साहित्य
कुमाऊं साहित्य महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। तीसरे कुमाऊं लिटरेरी फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर अनुराधा रॉय की किताब ऑल लाइव्स वी नेवर लिव्ड, पवन कुमार वर्मा की किताब आदि शंकराचार्य, हिमालय के मानचित्र और कुमाऊं की लोक कथाओं पर विद्वानों के बीच गहन संवाद हुआ। घंटों चले इस संवाद में साहित्यकारों ने कहा कि पुरोधाओं के बीच संवाद से साहित्य में और ज्यादा निखार आता है। ऐसे संवाद समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि साहित्य में निखार आने का सिलसिला जारी रहे।
विज्ञापन

हिमालयन इकोज की ओर से आयोजित कुमाऊं लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का रविवार को आखिरी दिन था। सुबह से ही प्रसाद भवन में साहित्य प्रेमी जुटने शुरू हो गए थे। शुरुआत में ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या किरन जर्माया ने लेखिका अनुराधा रॉय से उनकी किताब ऑल लाइव्स वी नेवर लीव्ड पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद पवन कुमार वर्मा की किताब आदि शंकराचार्य पर पुष्पेश पंत ने संवाद किया। दीपा अग्रवाल ने नीता गुप्ता से कुमाऊं की लोक कथाओं पर संवाद किया। हरीश कपाड़िया ने स्टीफन ऑल्टर से हिमालय के मानचित्रों को लेकर संवाद किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जाह्ववी प्रसाद, नेहा प्रसाद, अरुण साह, मधु विग, बीके विग, भुवन चंद्र त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के आयोजनों से मिलता है साहित्य को बढ़ावा
नैनीताल। साहित्यकार कविता खोसा ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। इस तरह के आयोजनों से साहित्य को बढ़ावा मिलता है। वह साहित्य के साथ साथ महिला सशक्तीकरण पर भी काम कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि तमाम महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने साहित्य की पढ़ाई की है, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह एनजीओ के साथ मिलकर इस तरह की महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed