फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीआईसी खेल मैदान 20 मीटर और धंसा

जीआईसी खेल मैदान 20 मीटर और धंसा

Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी खेल मैदान 20 मीटर और धंसा
नैनीताल का भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। जीआईसी का खेल मैदान मंगलवार को 20 मीटर और धंस गया। साथ ही कई बोल्डर भी बलिया नाले में जा गिरे। लगभग आधा किमी के दायरे में हो रहे भूस्खलन से एक दर्जन से ज्यादा घर खतरे में हैं और क्षेत्रवासियों में भय है। लगभग तीन महीने से भूस्खलन जारी है, लेकिन इसे रोकने का कोई काम धरातल पर शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 11 बजे बोल्डर गिरने से बलिया नाले में धूल उठने लगी, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। जीआईसी स्कूल का खेल मैदान भी 20 मीटर और धंस गया। कृष्णापुर को जाने वाली सड़क से सटे क्षेत्र में भी भूस्खलन हो रहा है। आधा किमी के दायरे में भूस्खलन जारी होने के चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लगभग तीन महीने से यहां भूस्खलन लोगों के जीन का जंजाल बना है। न जाने कितनी ही रातें लोगों ने जाग कर गुजार दीं। 24 से ज्यादा परिवार विस्थापन का दंश झेल रहे हैं। 200 से ज्यादा लोग दहशत के साये में जी रहे हैं और एक हजार से ज्यादा लोग इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं। एक दर्जन से ज्यादा घरों पर खतरा मंडरा रहा है। भूस्खलन रोकने का कोई काम धरातल पर होता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


खेल मैदान 20 मीटर और धंसा
बोल्डर गिरने से स्थानीय लोग दहशत में
तीन महीने के बाद भी धरातल पर नहीं शुरू हो सका भूस्खलन रोकने का काम

जल्द दौरा करेगी शासन से गठित टीम-
डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जायका की टीम की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने रिपोर्ट का अध्ययन किया। अब आपदा से जुड़े कई विभागों की संयुक्त टीम बना दी गई है। यह टीम जल्द ही बलिया नाले का निरीक्षण करने के लिए आ रही है। टीम जांच के बाद शासन को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed