{"_id":"5bb3bf76867a557f5d4c4ac3","slug":"15385065932-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री आर्य ने पदयात्रा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री आर्य ने पदयात्रा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गांधी जयंती पर पदयात्रा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आर्य ने गांवों में आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए विधायक निधि से 35 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान 64 पात्रों को सीएम कोष से मंजूर पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए।
मंगलवार को गांव महौली चेन से आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा शुरू कर गांव महौली जंगल, नई बस्ती, बरहैनी, सैनी कालोनी सहित कई गांवों में समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, हैंड पंप, बिजली पोल सहित कई समस्याओं को रखा। आर्य ने गांव महौली चेन में आंतरिक मार्गों के लिए 20 लाख, 15 बिजली पोल, 63 केवीए का ट्रांसफार्मर, दो हैंड पंप, माता मंदिर के लिए तीन लाख, दो हैंड पंप, गांव महौली जंगल स्थित गुरुद्वारा साहिब सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख, दो हैंड पंप, इसी गांव स्थित माता मंदिर के लिए एक लाख, मडैया हट्टू के माता मंदिर के लिए एक लाख, बरहैनी सैनी कालोनी स्थित शिव मंदिर में धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये, तीन हैंड पंप विधायक निधि से देने की घोषणा की। वहां भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, डीके जोशी, हरबंश सिंह, कमल भट्ट, गुरप्रीत सिंह, शेर सिंह, लाल सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, नीरज तिवारी, अरुण जोशी, योगेश मुनगली, अमीर अहमद, चंद्रपाल, प्रमोद राजहंस, गोपाल वर्मा आदि थे।