{"_id":"5bb130cd867a554f1a4b26db","slug":"153833900212-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दरका जीआईसी स्कूल का खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दरका जीआईसी स्कूल का खेल मैदान
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बलिया नाले में रविवार सुबह फिर भूस्खलन हुआ। नाले से सटे जीआईसी के खेल मैदान की बाउंड्री दरक कर बलिया नाले में समा गई। कृष्णापुर को जाने वाले रोड का एक और हिस्सा टूट गया, ऐसे में मंदिर के पास से नया रास्ता बनाकर स्थानीय लोग गुजर रहे हैं।
रविवार सुबह करीब पांच बजे जीआईसी के खेल मैदान की बाउंड्री दरक गई। भूधंसाव के चलते खेल मैदान की बाउंड्री नाले में धस गई। इससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। 15 से ज्यादा घरों को खतरा बना है। लोगों में दहशत है। कृष्णापुर जाने वाले रास्ते का एक और हिस्सा बलिया नाले में समा गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने ऊंचाई पर मंदिर के पास से रास्ता बना लिया है। हालांकि बची रोड भी गिरने का खतरा बरकरार है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बलिया नाले में लगातार भूस्खलन जारी है। इसे रोकने का काम शुरू नहीं हुआ है। रविवार को कोई अधिकारी-कर्मचारी निरीक्षण करने नहीं पहुंचा।
भूधंसाव के कारण रेलिंग टूट कर बलिया नाले में समाई
लंबा समय बीतने के बाद भी प्रशासन रोकथाम नहीं कर पाया
श्रमदान कर की सड़क की सफाई
नैनीताल। कृष्णापुर जाने वाला रास्ता अब लगभग बंद हो चुका है। लोग जान हथेली पर रखकर बलिया नाले के पास वाली सड़क से गुजर रहे हैं। प्रशासन ने कुछ दिन पहले कूड़ा खड्ड के पास से कृष्णापुर जाने वाले रास्ते की सफाई करा आवागमन सुचारु करने की बात कही है, लेकिन रास्ता नहीं सुधर सका है। ऐसे में रविवार को भाजपा नेता दयाकृष्ण पोखरिया, रमेश, अतुल, अजीत आदि लोगों ने श्रमदान कर सड़क की सफाई की।
विज्ञापन
तहसील कर्मचारियों को सूचना नहीं
नैनीताल। जीआईसी खेल मैदान की बाउंड्री की दीवार रविवार को धंस गई। स्थानीय लोग इंतजार करते रहे कि कोई प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी निरीक्षण करने आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पटवारी अमित साह ने बताया कि रविवार को हुए भूधंसाव की सूचना तहसील प्रशासन को नहीं मिली है।