फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर पालिका के गेट पर बेहोश हुई गर्भवती

नगर पालिका के गेट पर बेहोश हुई गर्भवती

Sun, 16 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के गेट पर बेहोश हुई गर्भवती
रामनगर (नैनीताल)। गर्भवती महिला नगर पालिका के गेट पर बेेहोश हो गई। इस महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। अस्पताल में सीजेरियन प्रसव की सुविधा न होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम चिल्किया निवासी विश्वनाथ की पत्नी मंजू गर्भवती है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह सरकारी अस्पताल आ रही थी लेकिन तेज धूप, गर्मी के चलते नगर पालिका गेट पर पहुंचते ही वह अचानक बेहोश हो गई। आसपास के लोग उसे अस्पताल लाए। जहां महिला को इमरजेंसी वार्ड में दिखाया गया लेकिन ईएमओ ने स्टाफ से स्त्री रोग विशेषज्ञ को बुलाने को कहा तो वहां मौजूद लोगों ने हंगामा कर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा दिया। तभी वहां पहुंचीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि मंजू 21 अगस्त को अस्पताल में आई थी। उसका बच्चा पेट में उल्टा है। वह नाल में फंसा है। अस्पताल में पिछले साल से सर्जन नहीं हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासांउड भी बंद हैं। उसकी संभावित प्रसव तिथि नौ सितंबर थी। इसलिए उसे पहले ही हल्द्वानी रेफर किया जा चुका है। इसके बाद पहुंचे मंजू के परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। तभी अस्पताल से भीड़ हटी।
विज्ञापन


सीजेरियन प्रसव की सुविधा न होने पर रेफर किया
लोगों का अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed