फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कबड्डी में गुरुनानक इंटर कालेज नानकमता का दबदबा

कबड्डी में गुरुनानक इंटर कालेज नानकमता का दबदबा

Thu, 13 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में गुरुनानक इंटर कालेज नानकमता का दबदबा

विज्ञापन
सितारगंज में विकास खंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर बालक और बालिका वर्ग में गुरुनानक इंटर कॉलेज की टीम ने अव्वल स्थान हासिल किया। बुधवार को गुरुनानक एकेडमी नानकमत्ता के क्रीड़ा मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के दर्जन भर विद्यालयों की टीमों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एकेडमी के प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में गुरुनानक इंटर कालेज नानकमत्ता ने राजकीय इंटर कालेज सितारगंज और बालिका वर्ग में गुरुनानक इंटर कालेज नानकमत्ता ने राजकीय इंटर कॉलेज औदली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक-बालिका वर्ग में भी गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता का कब्जा रहा। सब जूनियर बालिका वर्ग में भी गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता ने राइंका गुरुग्राम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज गुरुग्राम ने गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता को हराया। वहां ब्लॉक समन्वयक ललित मेहरा, दलसिंगार सिंह, रामअवतार गुप्ता, रेहान सिद्दीकी, सतीश शर्मा आदि थे। ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी ललित मेहरा ने बताया कि 13 सितंबर को बालिका वर्ग की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और 14 सितंबर को बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता गुरुनानक एकेडमी के क्रीड़ा मैदान में ही आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed