फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण की जाँच करने के मामले में बने कानूनों का सख्ती से पालन के निर्देश

प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण की जाँच करने के मामले में बने कानूनों का सख्ती से पालन के निर्देश

Wed, 12 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण की जाँच करने के मामले में बने कानूनों का सख्ती से पालन के निर्देश
नैनीताल। हाईकोर्ट ने प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण की जांच करने के मामले में केंद्र और राज्य सरकार के कानूनों का सख्ती से पालन करने को कहा है। हरिद्वार निवासी राजेश वर्मा की याचिका पर मंगलवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को कहा है कि वह कानून का सख्ती से पालन करने के लिये उचित प्राधिकरण और सलाहकार समितियों का गठन करे। कोर्ट ने राज्य सरकार को कानून का विनियमन करने के लिये तीन माह के अंदर राजपत्र प्रकाशित करने को कहा है।
विज्ञापन


राजेश वर्मा ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण के लिये कानून बनाया गया है। इस कानून का अनुपालन सख्ती से नहीं किया जा रहा है और लिंग की जांच प्रसव से पूर्व ही कर ली जा रही है। इस कारण भ्रूण हत्याओं को बढ़ावा मिल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार कानून का पालन नहीं करवा रही हैं। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण के लिये नैदानिक तकनीक का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे मामलों के उल्लंघन के लिये कानून में सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन




प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण की जांच को बने कानून का पालन सख्ती से हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed