{"_id":"5b96bbad867a557ffc6be8e4","slug":"153660508519-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने योजनाओं में धांधली को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने योजनाओं में धांधली को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर में प्रधान और प्रधान पति पर विभिन्न निर्माण कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि आवासीय योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी से बीस-बीस हजार रुपये, शौचालय निर्माण में प्रति लाभार्थी से दो दो हजार, पेंशन और गरीब कन्याओं की शादी की धनराशि दिलाने सहित अन्य कार्य करने के नाम सुविधा शुल्क वसूला गया है। ग्रामीणों की ओर से प्रधान पति को दिया गया धन वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। सोमवार को पूर्व उपप्रधान बाबूराम तोमर के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंन्रे एसडीएम कार्यालय में लिपिक पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वहां पर विजयपाल, भरत सिंह, कुसुम, राधा, गंगाराम, राममूर्ति, नेमवती, गंगादेई, प्रेमवती, कस्तूरी, उर्मिला देवी, रमेश, पुरुषोत्तम, आदि थे। इधर, ग्राम प्रधान कस्तूरी देवी ने उनके ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।